Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CJP के बहाने TMC का बड़ा दांव! प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो…

एक तरफ ममता बनर्जी बंगाल में बागियों और सत्ता से लड़ रही हैं तो दूसरी ओर वह दिल्ली से TMC को छात्रों के जरिए मजबूत करने की कोशिश करेंगी.

Image Source- IANS
Loading Ad...

NEET पेपर लीक मामले को लेकर संग्राम छिड़ गया. कॉकरोच जनता पार्टी के धरने, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद मामला और भी गर्मा गया. इसके बाद विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस, सपा समेत तमाम दलों ने दिल्ली में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. 

ममता बनर्जी ने कहा, जरूरत पड़ने पर वह खुद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी. उन्होंने कहा, 'जरूरत पड़ी तो मैं खुद CJP के विरोध प्रदर्शन में जाऊंगी. शुरू से उन्हें हमारा समर्थन था और आगे भी रहेगा.'

TMC सांसद और नेता हो सकते हैं शामिल

Loading Ad...

एक तरफ ममता बनर्जी बंगाल में बागियों और सत्ता से लड़ रही हैं तो दूसरी ओर वह दिल्ली से TMC को छात्रों के जरिए मजबूत करने की कोशिश करेंगी. हो सकता है ममता बनर्जी के साथ TMC के बचे कुचे सांसद भी दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हों. 

Loading Ad...

बागियों पर बरसीं ‘दीदी’

ममता बनर्जी ने TMC के बागी सांसदों, विधायकों और नेताओं पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा, जो लोग पार्टी छोड़कर अलग रास्ता चुन रहे हैं, वे सीधे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर चुनाव लड़ें. इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने यह भी साफ कर दिया कि जो नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, उनके लिए वापसी के दरवाजे बंद हैं.
दीदी ने बागियों को चैलेंज करते हुए कहा,  'मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे BJP में शामिल हों. मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, बल्कि मुझे बहुत खुशी होगी. उनकी जगह लेने के लिए मेरे पास बहुत लोग हैं. मैं उन्हें वापस नहीं लूंगी.'

Loading Ad...

ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन पर क्या संकेत दिए? 

ममता बनर्जी ने एक तरफ बागियों को दो टूक संदेश दिया तो दूसरी ओर एक बार फिर INDIA ब्लॉक में मजबूती के संकेत दिए. उन्होंने कहा, BJP को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि बंगाल में BJP के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी INDIA गठबंधन के तहत एकजुट हों. मेरे अंदर कोई अहंकार नहीं है.'

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- PM आवास के पास कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल गांधी, केंद्र सरकार के सामने रख दीं 5 मांगें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...