Advertisement

Loading Ad...

सुवेंदु अधिकारी के फैसलों से सहमत बाबरी मस्जिद का सपना देखने वाले हुमायूं कबीर, बोले- ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना मकसद था

एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा है कि वो पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के फैसलों से पूरी तरह सहमत है. ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना उनका एकमात्र लक्ष्य था, जो पूरा हो चुका है.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि वे पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के फैसलों से पूरी तरह सहमत है. ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना उनका एकमात्र लक्ष्य था, जो पूरा हो चुका है.

‘ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना मकसद था'

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने पद की शपथ ली. इस दौरान, हुमायूं कबीर ने भी विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं. विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है. मेरा एकमात्र लक्ष्य ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना था.  बंगाल की जनता ने उस लक्ष्य को पूरा कर दिया है. मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं.”

Loading Ad...

‘वो एक अच्छी सरकार चलाएंगे और लोगों के हित में काम करेंगे’

Loading Ad...

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में सवाल किए जाने पर हुमायूं कबीर ने उनकी खुलकर तारीफ़ की. एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में हुमायूं कबीर ने कहा, "उनके अनुभव को देखते हुए मुझे लगता है कि वे एक अच्छी सरकार चलाएंगे और लोगों के हित में काम करेंगे.

हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि “सुवेंदु अधिकारी को राजनीति में काम करने का अनुभव है. वे बंगाल सरकार में मंत्री रहे. सांसद और काउंसलर बनकर भी उन्होंने काम किया. सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई.”

Loading Ad...

‘मैं नई भाजपा सरकार के हालिया फैसलों से बिल्कुल सहमत हूं’

इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल की नई सरकार के फैसलों से हुमायूं कबीर सहमत नजर आए. उन्होंने इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं नई भाजपा सरकार के हालिया फैसलों से बिल्कुल सहमत हूं. मैं इस सरकार को बधाई देता हूं.”

सीएम बनते ही एक्शन मोड में आए सुवेंदु

Loading Ad...

बता दें कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने राज्य में 'आयुष्‍मान भारत' समेत केंद्र की अन्य योजनाओं को लागू करने, बांग्‍लादेश सीमा पर 45 दिन के भीतर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरित करने और 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सभी मामलों की नए सिरे से जांच करने जैसे फैसले लिए हैं. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की ओर ही रहेंगे हुमायूं कबीर 

एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की ओर ही रहेंगे. इससे पहले, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मंत्री दिलीप घोष, निसिथ प्रामाणिक और अग्निमित्रा पॉल समेत नवनिर्वाचित सभी विधानसभा सदस्यों ने शपथ ली.

Loading Ad...

 हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दी थी धमकी 

हाल ही में हुमायूं कबीर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक बांग्लादेशी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को लेकर विवादित और आक्रामक बयान दिया था. हुमायूं  कबीर ने मुख्यमंत्री को कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा था यदि किसी मुस्लिम विधायक या मुस्लिम व्यक्ति को हाथ लगाया गया, तो जवाब दिया जाएगा. ये बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. 

हालांकि अब जब सुवेंदु अधिकारी सीएम बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं, तो हुमायूं कबीर ने घुटने टेक दिए हैं, वो अब बंगाल के सीएम की तारीफ़ कर रहे हैं. 

Loading Ad...

बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने का ऐलान कर चुके हैं हुमायूं कबीर 

यह भी पढ़ें

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने का ऐलान किया और 6 दिसंबर 2025 को नींव रखने की बात की थी.  ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) ने इस बयान को 'सांप्रदायिक तनाव' फैलाने वाला बताते हुए हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया था. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 में बाबरी मस्जिद नाम से नई मस्जिद के निर्माण को रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था. इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि हुमायूं कबीर पिछले साल 28 सितंबर को बांग्लादेश गए थे और वहीं से फंडिंग का इंतजाम किया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...