Advertisement

Loading Ad...

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: 1,500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 8 की हुई मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

रायगढ़ हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट पर हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, यह बेहद दुखद घटना है. मैं उनके परिवार को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं."

Image Credits: X/IANS
Loading Ad...

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोंकण क्षेत्र से सतारा जा रहे एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी. फिलहाल बचाव अभियान जारी है. 

रायगढ़ में खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन अनियंत्रित होकर रायगढ़ जिले के पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 1,000 फीट गहरी घाटी में जा गिरा. बचाव दल ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं. इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

Loading Ad...

रायगढ़ हादसे पर CM फडणवीस ने शोक व्यक्त किया

Loading Ad...

हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट पर हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, यह बेहद दुखद घटना है. मैं उनके परिवार को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं."

उन्होंने आगे लिखा, "ये आठ दोस्त एक यात्रा पर जा रहे थे. इस दौरान उनका वाहन 1,500 फीट गहरी घाटी में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप शव अलग-अलग स्थानों पर बिखरे पड़े हैं. जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 7-7 कर्मियों की 5 टीमें गठित की हैं. शवों को निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं और अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं. शेष शवों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा. एनडीआरएफ से भी सहायता ली जा रही है. अन्य स्वयंसेवी बचाव दल भी मदद कर रहे हैं. मृतकों में से 1 रत्नागिरी जिले का है, जबकि शेष 7 सतारा जिले के हैं. रायगढ़ और सतारा पुलिस बल भी समन्वय में काम कर रहे हैं."

Loading Ad...

हादसे के बाद बचाव अभियान जारी 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत इकाइयों की टीमें दुर्घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं. बचावकर्मी रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र और घाटी की अत्यधिक गहराई के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है. मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं, धुले से सोमवार सुबह एक और भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिली है, जिसमें मुंबई-आगरा राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...