घुसपैठ, अवैध नागरिकता, डेमोग्राफी चेंज… अमित शाह के सीमांचल दौरे में बंगाल के लिए सियासी संदेश

गृह मंत्री अमित शाह बिहार में सीमांचल क्षेत्र के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने घुसपैठ को सबसे बड़ा खतरा बताया. अपने दौरे में शाह ने बंगाल के लिए राजनीतिक बिसात भी बिछा दी.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
04:56 PM )
घुसपैठ, अवैध नागरिकता, डेमोग्राफी चेंज… अमित शाह के सीमांचल दौरे में बंगाल के लिए सियासी संदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार से पश्चिम बंगाल के लिए बड़ा सियासी संकेत दिया. उन्होंने किशद´नगंज और अररिया का दौरा किया. यहां उन्होंने घुसपैठ को बड़ा मुद्दा माना. अमित शाह ने कहा, हम एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे. उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है, यह केंद्र की मोदी सरकार का संकल्प है. अब यह सिर्फ वादा नहीं है, हम जल्द ही ऐसा करने जा रहे हैं. 

अमित शाह ने बिहार से साफ कर दिया पश्चिम बंगाल में BJP अवैध घुसपैठ को ही ममता बनर्जी के खिलाफ हथियार बनाने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में बॉर्डर आउट पोस्ट 'लेटी' और ’इंदरवा' के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया. 

अवैध निर्माण और घुसपैठ पर सख्ती के निर्देश 

अपने संबोधन में अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया.  उन्होंने कहा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है. ऐसे में घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. 

अमित शाह ने साफ किया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिह्नित कर ध्वस्त किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

अमित शाह ने कहा, भारत-नेपाल सीमा सड़क योजना के तहत 556 किलोमीटर बॉर्डर रोड को भी स्वीकृत किया गया है. इसमें 18 खंडों में से 14 खंडों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है. चार खंडों में भी कार्य तेज गति से किया जा रहा है. वह भी जल्द पूरा हो जाएगा. इसके पूर्ण हो जाने से जहां निगरानी की क्षमता बढ़ेगी, वहीं नागरिकों की सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी. विकास के कार्यक्रम अंतिम सीमा तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. 

उन्होंने SSB की सराहना करते हुए कहा कि ये सीमा की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे हैं. यह सही है कि हम एक मित्र देश के साथ लगी सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं, उस देश के साथ जिसके हमारे देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. 

सशस्त्र सीमा बल को दिए सख्त निर्देश 

उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यह भी जरूरी है कि हमारे देश के दुश्मन और देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व उस रास्ते का उपयोग कर देश में प्रवेश न करें. इसलिए सशस्त्र सीमा बल को अपनी नजर भी पैनी रखनी पड़ेगी और अपने सूचना के स्रोतों को भी बहुत मजबूत रखना आवश्यक है. इसके लिए जरूरी है कि सीमांत गांवों के अंदर जवानों और अधिकारियों के साथ संवाद और संपर्क भी अच्छे स्तर पर हों. तभी हमें गांवों से सही सूचना मिल सकती है. 

बिहार से बंगाल भेदने की तैयारी 

घुसपैठ पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा, बंगाल में अभी चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वहां BJP की सरकार बनने वाली है. वहां सरकार का पहला एजेंडा सीमा पर बाड़ का काम खत्म करना और एक-एक घुसपैठिए को बाहर करना होगा.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उन्होंने कहा कि आमतौर पर नेताओं के वादे जनता को याद कराने पड़ते हैं, लेकिन आज मैं सीमांचल की जनता को अपना वादा याद दिलाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे सीमांचल की जनता का सहयोग चाहिए. घुसपैठिए सिर्फ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोजगार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं, और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ी चुनौती हैं. यह अभियान जल्द सीमांचल में शुरू होगा. सीमांचल में अमित शाह ने बार-बार घुसपैठ और डेमोग्राफिक बदलाव के मुद्दे पर फोकस किया. जो बंगाल के लिए उनकी रणनीतिक तैयारी को दर्शाता है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें