जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

संत की साधना को शब्द देना आध्यात्मिक दायित्व है…गुरुदेव के दिव्य रुद्राभिषेक के साक्षी बने करोड़ों भक्त; मीडिया का हृदय से आभार

गुरुदेव स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को देवाधिदेव महादेव के दिव्य रुद्राभिषेक का साक्षी बनाने और उसका प्रतिफल दिलाने के लिए मीडिया जगत के प्रति हृदय से आभार.

Author
30 Aug 2026
( Updated: 30 Aug 2026
10:34 AM )
संत की साधना को शब्द देना आध्यात्मिक दायित्व है…गुरुदेव के दिव्य रुद्राभिषेक के साक्षी बने करोड़ों भक्त; मीडिया का हृदय से आभार
Image Source- X/ @JiKailashanandT
Advertisement

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की साधना, तपस्या, रुद्राभिषेक एवं सनातन संस्कृति से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में देश के प्रमुख समाचार माध्यमों ने जिस संवेदनशीलता, श्रद्धा और व्यापकता के साथ अपनी भूमिका निभाई, उसके लिए हृदय से आभार.

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शान्तनु शुक्ला ने विशेष रूप से NMF News सहित दूसरे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स, टीवी चैनल्स, वेबसाइट्स  आदि का आभार व्यक्त किया है.

शांतनु ने लिखा: सभी मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार साथियों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने पूज्य गुरुदेव स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की साधना और आध्यात्मिक संदेश को व्यापक समाज तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया.

संत की साधना को शब्द देना केवल पत्रकारिता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक दायित्व भी है. सावन के दौरान मीडिया के इन प्रतिष्ठित मंचों ने जिस प्रकार गुरुदेव की साधना को देश-दुनिया के दर्शकों और पाठकों तक पहुंचाया, वह इस बात का सुंदर उदाहरण है कि जब आध्यात्मिक चेतना और आधुनिक मीडिया साथ आते हैं, तो किसी संदेश की पहुंच कितनी व्यापक हो सकती है.

देश के उन सभी वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया साथियों का भी विशेष हृदय से आभार, जो गुरुदेव की साधना से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े, वीडियो कॉल के माध्यम से साधना के दर्शन किए अथवा हरिद्वार पहुंचकर पूज्य गुरुदेव का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया. उनकी श्रद्धा, आत्मीयता और सहभागिता ने इस पूरे आध्यात्मिक अभियान को और अधिक विशेष बनाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: निरजंन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज ने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में किया विशेष रुद्राभिषेक, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

हरिद्वार में अनेक वरिष्ठ पत्रकारों का स्वयं पहुंचकर गुरुदेव की साधना के दर्शन करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि सच्ची साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा किसी सीमा में बंधी नहीं रहती—वह स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

इस पूरे प्रयास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों, संवाददाताओं, कैमरापर्सन, फोटोग्राफरों, डिजिटल टीमों, सोशल मीडिया टीमों और मीडिया सहयोगियों को शांतनु शुक्ला की ओर से हृदय से साधुवाद एवं कोटि-कोटि आभार.

ये भी पढ़ें: यह सावन सिर्फ सावन नहीं था…मैंने अपनी आंखों से देखा, जब भक्ति बन जाती है तपस्या-शान्तनु शुक्ल

Advertisement

गुरुदेव की साधना का संदेश इसी प्रकार देश-दुनिया तक पहुंचता रहे और सनातन संस्कृति की यह दिव्य चेतना जन-जन के जीवन को प्रकाशित करती रहे—इसी कामना के साथ.

यह भी पढ़ें

हर हर महादेव. 🔱
ॐ नमः शिवाय. 🙏
आपका, 
शान्तनु शुक्ला
अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें