Advertisement

Loading Ad...

ज्योतिषी से OSD तक...और फिर अचानक बर्खास्त! रिकी पंडित और CM विजय का क्या है कनेक्शन?

CM Vijay: मंगलवार को सीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया था. लेकिन उनकी यह नियुक्ति तुरंत ही विवादों में घिर गई.

Image Source: Vijay Thalapathy Tweet
Loading Ad...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने पर्सनल ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को केवल 24 घंटे के भीतर ही सरकारी पद से हटा दिया. मंगलवार को सीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया था. लेकिन उनकी यह नियुक्ति तुरंत ही विवादों में घिर गई.

राजनीतिक हलकों में हड़कंप

जैसे ही यह खबर सामने आई, TVK में सीएम के विरोधी खेमे और उनके गठबंधन सहयोगियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। VCK, CPI और CPIM जैसी पार्टियों ने खुलकर आलोचना की. उनका कहना था कि सरकार को साइंटिफिक और तार्किक सोच पर ध्यान देना चाहिए, न कि अंधविश्वास या ज्योतिष पर।

Loading Ad...

विधानसभा में सख्त संदेश

Loading Ad...

बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले, VCK की विधायक वाणी अरसु ने सरकार से अपील की कि भविष्यवाणी या ज्योतिष जैसी बातों पर ध्यान देने के बजाय वैज्ञानिक सोच और समझदारी को प्राथमिकता दी जाए.उन्होंने कहा, "हमारी सरकार को साइंटिफिक सोच को महत्व देना चाहिए, ज्योतिष को नहीं."

सरकार की प्रतिक्रिया

Loading Ad...

वहीं, TVK के मंत्री निर्मल कुमार ने कहा कि पंडित रिकी राधा पार्टी के पुराने प्रवक्ता रहे हैं. उनकी नियुक्ति सिर्फ इसलिए की गई थी और उनका ज्योतिषी होना उनकी व्यक्तिगत पहचान है. हालांकि इस बयान से भी विपक्ष के विरोध को कम नहीं किया जा सका.

विपक्ष और विशेषज्ञों की चिंता

लेफ्ट पार्टियों के नेता और स्टेट सेक्रेटरी पी शनमुगम ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि साइंटिफिक और तार्किक सोच को बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी खर्च पर किसी ज्योतिषी को पद देने से केवल अंधविश्वास को बढ़ावा मिलेगा. CPI के नेता एम वीरपांडियन ने भी इसी चिंता को दोहराया. इस आलोचना ने लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की ज्योतिषियों पर निर्भरता की याद दिला दी.

Loading Ad...

AIADMK की चुटकी

AIADMK के सांसद आईएस ईनाबदुरई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो दूसरों का भविष्य देख सकते हैं, पंडित रिकी राधा शायद अपना ही भविष्य नहीं देख पाए. उनका यह बयान सीएम विजय के लिए पहले ही दिन से राजनीतिक मुश्किलों की ओर इशारा कर रहा था.

पंडित रिकी राधा का सीएम पर प्रभाव

Loading Ad...

पंडित रिकी राधा लंबे समय से सीएम विजय के निजी ज्योतिषी और आध्यात्मिक सलाहकार रहे हैं. शपथ ग्रहण या बड़े फैसलों के समय उनकी सलाह को अहम माना जाता रहा है. चुनाव से करीब एक साल पहले ही उन्होंने थलपति विजय और उनकी पार्टी TVK की "सुनामी जीत" की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई.

राधन पंडित वेट्रिवेल कौन हैं?

यह भी पढ़ें

राधन पंडित वेट्रिवेल का जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ था. वे वैदिक ज्योतिष, ध्यान-आधारित मार्गदर्शन और अंकशास्त्र के क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा अनुभव रखते हैं. उनके सलाह लेने वालों में कभी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता जैसी दिग्गज हस्तियां भी शामिल थीं. वेट्रिवेल ने दावा किया है कि उन्होंने 1991 के चुनाव में जयललिता की जीत और 1994-97 के चुनौतीपूर्ण समय की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...