दोहा में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें तेज, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवायजरी

दूतावास ने कहा क‍ि भारतीय समुदाय को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कतर के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें. सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और मौजूदा स्थिति से जुड़ी तस्वीरें न लें और न ही साझा करें.

भारत सरकार दोहा में फंसे अपने नागरिकों को अपने वतन लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में दोहा स्‍थ‍ित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के ल‍िए एडवायजरी जारी की है.

दोहा में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें तेज

भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया, ''हमारी पहले जारी की गई सलाह के संदर्भ में वे भारतीय नागरिक जो वर्तमान में कतर में पर्यटक/कम अवधि के आगंतुक के रूप में फंसे हुए हैं (हाया A1 वीजा धारक) और 28 फरवरी 2026 से कतर से उड़ानों के रद्द होने के कारण वापस नहीं जा पा रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि इंडियन एम्बेसी कतर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरें.''

भारतीय दूतावास की ओर से स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि यह केवल कतर में फंसे उन भारतीय नागरिकों की संख्या और विवरण जानने के लिए है, जो कतर के निवासी नहीं हैं.

साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि जिन लोगों ने पहले वाले लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी पहले ही जमा कर दी है, उन्हें दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है.

भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवायजरी

दोहा में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं. दोहा में भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर में फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानों, हेल्पलाइन और वैकल्पिक यात्रा मार्गों की व्यवस्था की जा रही है.

भारतीय दूतावास ने बताया क‍ि पिछले तीन दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से ट्रांजिट या अल्पकालिक यात्रा पर दोहा में फंसे लगभग एक हजार यात्री भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. इसके अलावा, एक भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर (प्राकृतिक कारणों से मृत्यु) को भारत भेजने और उनके परिवार की यात्रा की व्यवस्था करने में भी कतर एयरवेज ने मदद की. हम भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने संबंधित परिवार की सहायता की.

दूतावास ने कहा क‍ि भारतीय समुदाय को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कतर के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें. सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और मौजूदा स्थिति से जुड़ी तस्वीरें न लें और न ही साझा करें. केवल भरोसेमंद स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE