Advertisement

Loading Ad...

'इतनी भावुकता से न लें..', SC पहुंचा कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मामला, PIL पर आ गई CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी

देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी यानी 'सीजेपी' के खुमार के बीच चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने याचिकाकर्ता से जो कहा है उसकी खूब चर्चा हो रही है. उनका बयान वायरल हो रहा है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

इन दिनों सोशल मीडिया पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) का क्रेज युवाओं के बीच देखने को मिल रहा है. मीम्स से लेकर रील्स तक, हर जगह इस ट्रेंड की धूम है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से इसको लेकर एक टिप्पणी की गई है. CJI सूर्यकांत ने सोमवार को दायर एक याचिका पर टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ता को शांत रहने की सलाह दी और कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें.

आपको बता दें कि दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक खास एजेंडे के तहत कोर्ट की की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव चलाया जा रहा है, जबकि मुख्य न्यायाधीश की ओर से उनके कॉकरोच वाले बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दिया जा चुका है.

SC का तत्काल सुनवाई से इनकार

Loading Ad...

आपको बता दें कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. उन्होंने केस को देखने के बाद कहा कि इसकी ऐसी अरजेंसी नहीं है जिसकी सुनवाई की जा सके और तुरंत आदेश पारित किए जाएं. हालांकि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह आने वाले समय में इन याचिकाओं की विस्तृत जांच करेगी.

Loading Ad...

क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर मचा बवाल?

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक नई ऑनलाइन मूवमेंट और राजनीतिक व्यंग्य काफी चर्चा में है. यह मंच खुद को व्यवस्था से निराश और बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ के रूप में पेश करता है.

Loading Ad...

कॉकरोच को लेकर CJI ने क्या टिप्पणी की थी?

यह भी पढ़ें

यह पूरा विवाद भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी से शुरू हुआ. उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर फर्जी डिग्री रखने वालों और बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' (तिलचट्टे) और 'पैरासाइट' से की थी. हालांकि बाद में स्पष्टीकरण भी दिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई युवाओं ने इसे एक विद्रोह के रूप में अपना लिया और मज़ाकिया अंदाज में खुद को 'कॉकरोच' कहना शुरू कर दिया.16 मई को शुरू हुए इस ऑनलाइन अभियान ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया. इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही कम समय में करोड़ों फॉलोअर्स जुड़ गए.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...