Advertisement

Loading Ad...

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, सीएम योगी बोले- हर जरूरतमंद को मिलेगा न्याय

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए. समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया. उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है. ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें. इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें.

Image Credits: X/@CMOfficeUP
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है. सरकार जनसमस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है.  

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण का भी निर्देश दिया. 'जनता दर्शन' में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले आए.

Loading Ad...

उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है. प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है. इन विभागों से जुड़े सभी मामले संवेदनशीलता से हल किए जाएंगे.

Loading Ad...

"हर जरूरतमंद की समस्या का होगा समाधान"

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता है. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले. हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से की अपील 

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए. समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया. उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है. ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें. इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें.

यह भी पढ़ें

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''जनहित सर्वोपरि, जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए.''

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...