Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM आवास के पास कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल गांधी, केंद्र सरकार के सामने रख दीं 5 मांगें

संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला. इस दौरान राहुल यहीं पर धरने पर बैठ गए. वहीं पीएम के खिलाफ नारे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के शोर के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल से बात करने पहुंचे.

Image Source-IANS
Loading Ad...

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला. इस दौरान राहुल गांधी पीएम आवास के पास ही धरने पर ही बैठ गए. इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे और प्रदर्शनाकारी सांसदों से बातचीत की और उनसे धरना खत्म करने की मांग की.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री से बात करते हुए कांग्रेस की ओर से पांच मांगें रखी गईं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस निम्न मांगें सरकार से की हैं:

1. शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Loading Ad...

2. गृहमंत्री का दोनों सदनों में बयान

Loading Ad...

3. सदन में इस मामले की विस्तृत चर्चा

4. छात्रों के मुद्दे को सुना जाए

Loading Ad...

5. प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निष्पक्ष जांच 

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा को लेकर RAF की तैनाती की गई. सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया. वहीं कई कांग्रेसी नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया. आपको बता दें कि घरना स्थल पर गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद हैं.

आपको बता दें कि प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, केरल के सीएम वीडी सतीशन, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

Loading Ad...

इस मार्च को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री के घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.”

इससे पहले राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज विपक्ष के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिले. हमारी मांग सीधी है, कल छात्रों पर हुई बेरहमी और परीक्षाओं की मुश्किलों के लिए सरकार की गैर-जिम्मेदारी पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए.”

Loading Ad...

राहुल गांधी ने आगे कहा, “छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सवाल पूछने पर पीटा गया. अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो वह किस काम की है? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़कों पर और संसद में सुनी जाए.” मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज कतई स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने घायल छात्रों से अस्पताल में मिलने का भी ऐलान किया.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज मांगों के साथ है. हम प्रधानमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं. इस बुजदिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा. मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा.”

आपको बता दें कि कांग्रेस का ये धरना ऐसे वक्त में हो रहा है जब नीट वाले मामले पर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने और लाइमलाइट लेने में CJP बहुत हद तक कामयाब रही है. मुख्य विपक्षी दल के नाते कांग्रेस अलग-थलग नज़र आ रही थी. राजनीति के जानकार मानते हैं कि कांग्रेस को डर था कि अगर CJP को अगर समर्थन दिया गया थो ये उनके लिए ही ना खतरा पैदा कर दे. क्योंकि कांग्रेस ने इससे पहले आम आदमी पार्टी को दिल्ली में समर्थन दिया था, वो अब तक दिल्ली में खड़ी नहीं हो पाई है.

सीजेपी के साथ खेल कर गई कांग्रेस?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ऐसे में अगर राहुल गांधी की सक्रियता बढ़ती है और कांग्रेस-बीजेपी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दो-दो हाथ करती है तो जाहिर है सीजेपी मेनस्ट्रीम मीडिया और डिस्कोर्स से पीछे हट जाएगी. और ये बीजेपी को भी पॉलिटिकली सूट करेगा कि सीधे छात्रों से भिड़ने की बजाय वो कांग्रेस से राजनीतिक तौर पर भिड़े जहां उसका अपर हैंड रहता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...