जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, 'हिट' लेकर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कॉकरोचों में मची अफरा-तफरी

CJP के प्रदर्शन के दौरान उस समय अलग माहौल देखने को मिला, जब एक शख्स लाल ‘हिट’ का स्प्रे लेकर जंतर-मंतर पहुंचा, इस दौरान CJP और शख़्स के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर शख्स को वहां से हटा दिया और स्थिति को कंट्रोल में कर दिया.

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, 'हिट' लेकर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कॉकरोचों में मची अफरा-तफरी
Image Credits: NMF News/ IANS
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी यानि CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पहुंचे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में छात्र और युवा शामिल हुए. 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ‘हिट’ लेकर पहुंचा शख्स

कॉकरोच जनता पार्टी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर ये प्रदर्शन कर रही है. लेकिन CJP के प्रदर्शन के दौरान उस समय अलग माहौल देखने को मिला, जब एक शख्स लाल ‘हिट’ का स्प्रे लेकर जंतर-मंतर पहुंचा. उसने CJP को टुकड़े-टुकड़े गैंग का बताया. 

प्रदर्शन के दौरान हुई कहासुनी

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस दौरान CJP और शख़्स के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर शख्स को वहां से हटा दिया औक स्थिति को कंट्रोल में कर दिया. ये प्रदर्शन जंतर-मंतर पर  भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बेहद ही शांति पूर्ण ढंग से हुआ. 

CJP के प्रदर्शन की शख्स ने खोली पोल

इसके अलावा एक और शख्स हिट स्प्रे लेकर प्रदर्शन स्थल के बाहर पहुंच गया. उसने कॉकरोच की तस्वीर पर स्प्रे CJP और समर्थकों पर निशाना साधा. इस शख्स ने प्रदर्शन की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर संगठन के करोड़ों समर्थक होने की बात कही जाती है, लेकिन प्रदर्शन स्थल पर बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं. इस शख्स ने सवाल उठाते हुए कहा है कि दो करोड़ फ़ॉलोवक होने का दावा करने वाले लोग आख़िर कहां है.

Advertisement

‘भारत को नेपाल या बांग्लादेश जैसी स्थिति में नहीं जाने देना चाहता’

CJP का विरोध कर रहे इस शख्स ने आरोप लगाया कि ये आंदोलन देश को ग़लत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है. शख़्स ने कहा है कि वो भारत को नेपाल या बांग्लादेश जैसी स्थिति में नहीं जाने देना चाहता है. प्रदर्शन का विरोध कर रहे लोगों के सामने CJP के समर्थक भी पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दावों और उद्देश्यों पर सवाल उठाए. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी. 

कौन है रतन रंजन?

Advertisement

CJP के प्रदर्शन का विरोध करने वाला ये शख्स कोई नहीं बल्कि जानी माने मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन हैं, जो इससे पहले बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की मिमिक्री कर चर्चा में आए थे. 

CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके क्या बोले?

बता दें कि CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके अमेरिका के बोस्टन से शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे. जिसके बाद दिपके भारी सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. अभिजीत दिपके का कहना है कि नीट-यूजी पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षा संबंधी विवादों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. वहीं जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई. 

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी किसने बनाई?

16 मई को, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कॉकरोच वाली टिप्पणी की, उसी दिन अभिजीत डिपके ने X  पर लोगों से कहा कि चलो मिलकर कॉकरोच जनता पार्टी बनाते हैं. न्यायाधीश ने बाद में कहा कि उनकी बात फर्जी डिग्री वाले कुछ लोगों के लिए थी, बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं...लेकिन, जैसे ही यह ऑनलाइन आया, युवाओं ने इसे पकड़ लिया और मजाक और गुस्से में पार्टी बन गई.यानी साफ बात - यह पार्टी चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, यह एक मज़ेदार, व्यंग्य वाली राजनीतिक चपेट है, जो युवाओं की आवाज़ उठाती है.

किसने दी थी प्रदर्शन करने की अनुमति?

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को शनिवार, 6 जून 2026 को ही जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी. प्रदर्शन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. फ़िलहाल ये प्रदर्शन पुलिस बालों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरह से होना है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें