Advertisement

Loading Ad...

सीएम योगी का काशी दौरा, बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दर्शन, बच्चों से किया संवाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश के लोकमंगल की कामना की.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया. मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना. 

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया. मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे. शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की. यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की. सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे. गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की. मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने बरेका में विक्रमादित्य महानाट्य के शुभारंभ किया

यह भी पढ़ें

इसके पहले शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका में विक्रमादित्य महानाट्य के शुभारंभ किया. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह सांस्कृतिक बंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से सशक्त हो रहा है. काशी सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण नगरी है. मां गंगा के तट पर इस महान नाट्य रूपांतरण की पहली प्रस्तुति इसलिए भी विशेष बन जाती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...