Advertisement
'डेडलाइन के अंदर कार्रवाई, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...', जनता दर्शन में लोगों की शिकायत सुन बोले CM योगी, दिए दो टूक निर्देश
CM योगी ने अपने लोकप्रिय जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर उचित समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. CM ने इस दौरान राजस्व और पुलिस संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया.
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के बाहर ‘जनता दर्शन’ किया. यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 200 लोग अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्या सुनी और उचित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, सभी की उचित समस्या का निदान कराएगी. सीएम योगी ने मामलों के निस्तारण के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष और समयसीमा के भीतर होना चाहिए.
'समयसीमा के भीतर दिलाएं पीड़ितों को न्याय'
‘जनता दर्शन’ में पुलिस व राजस्व संबंधी शिकायतों पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. समयसीमा के भीतर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें.
Advertisement
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में दर्शन एवं भ्रमण पर आए बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनसे स्नेह प्रकट किया और उन्हें शिक्षा, संस्कार तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया.
महाराज जी ने मन्दिर परिसर स्थित गोशाला… pic.twitter.com/2JP59uoi24— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 14, 2026Advertisement
Loading Ad...
'इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दें'
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आप परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दें, सरकार इलाज में मदद करेगी. जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा. लोगों को विवेकाधीन कोष से भी सहायता दिलाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
Advertisement
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज की कर्मप्रधान कार्यशैली उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई कार्यसंस्कृति को निरंतर सुदृढ़ कर रही है.
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 14, 2026
इसी क्रम में महाराज जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं… pic.twitter.com/IJ69qu1mDS
गोरक्षपीठाधीश्वर जब लुटाया बच्चों पर प्यार
यह भी पढ़ें
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. प्रातःकाल महायोगी गुरु गोरखनाथ, ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की. गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया. फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए परिजनों के साथ आए बच्चों को पास बुलाकर उन्हें दुलारा, पढ़ाई के बारे में बातचीत की और उन्हें चॉकलेट दी. ‘जनता दर्शन’ के दौरान भी सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दी और खूब मन लगाकर पढ़ने-आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.