Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी ने यूपी में बना दिया एक नया ज़िला, जानिए क्या है उसका नाम?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के आयोजन को ख़ास बनाए के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि इस आयोजन की भव्यता को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा और जायज़ा ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ कर रहे है। इसी कड़ी में अब महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एलान कर दिया है। मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया गया है।

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के आयोजन को ख़ास बनाए के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि इस आयोजन की भव्यता को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा और जायज़ा ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ कर रहे है। इसी कड़ी में अब महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एलान कर दिया है। मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया गया है। नए जिले का नाम 'महाकुंभ मेला' रखा गया है। इस तरह राज्य में अब 75 नहीं बल्कि 76 जिले हो गये है। महाकुंभ मेला नाम से नये जिले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस जिले का सारा कामकाज और संचालन भी ठीक उसी तरह किया जाएगा जैसे राज्य के अन्य जिलों का होता है। यानी महाकुंभ जिले के लिए भी ज़िलाधिकारी और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती होगी। 


नए जिले की किस अधिकारी को मिली कमान 

दरअसल, प्रदेश में कुंभ और अर्ध कुंभ के मौके पर नए जिले के संबंध में अधिसूचना जारी करने की परंपरा रही है। ऐसे में प्रयागराज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई। नए जिले का नाम 'महाकुंभ मेला' के बढ़ने से अब यूपी में जिलों की संख्या अब बढ़कर 75 से 76 हो गई है। महाकुंभ मेला जिले में पूरा परेड क्षेत्र और चार तहसीलों सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांव शामिल हैं। महाकुंभ मेला जिले के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे। वहीं राजेश द्विवेदी को एसएसपी बनाया गया है। अधिसूचना में जिलाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। यह कदम महाकुंभ के सुचारू संचालन के लिए उठाया गया है, ताकि महाकुंभ के संबंध में की जा रही किसी भी तैयारी में कोई बाधा ना आए।


नए जिले में प्रयागराज का कौन सा तहसील हुआ शामिल 

नया ज़िला बनने के बाद अब पसब कोई यह जानना चाहता है कि आख़िर प्रयागराज का कौन सा क्षेत्र अब नए जिले में शामिल हुआ है। तो आइए आपको विस्तार से बताए है। नए जिले को प्रयागराज के चार तहसीलों को अलग करके एक नया जिला बनाया गया है, जो महाकुंभ तक अस्तित्व में रहेगा। अधिसूचना के मुताबिक़ तहसील सदर के 25 गांव, तहसील सोरांव के तीन गांव, तहसील फूलपुर के 20 गांव और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं। बता दें कि 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ मेले में कुल छह शाही स्नान होंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।


बताते चले कि इस बार महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। महाकुंभ की भव्यता को देखने के लिए ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी  13 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस दौरान प्रधानमंत्री गंगा पूजन से महाकुंभ के आयोजन का शुभारंभ करेंगे। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा। बताते चले कि 12 साल में एक बार महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...