Advertisement
नई दिल्ली में CM विष्णुदेव साय की BJP अध्यक्ष से मुलाकात, संगठन और रणनीति पर चर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की.
Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, भविष्य की रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.
CM विष्णुदेव साय की BJP अध्यक्ष से मुलाकात
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है.
Advertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा, "नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई."
Advertisement
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छूते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा."
CM विष्णुदेव साय ने इससे पहले PM मोदी से भी की थी मुलाकात
Advertisement
इससे पहले, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। एक्स पोस्ट में मुलाकात की जानकारी देते हुए सीएम साय ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान आज बस्तर की समृद्ध जनजातीय और सांस्कृतिक पहचान बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की. छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहां भगवान श्रीराम का ननिहाल है. यह भूमि प्रभु श्रीराम से आत्मीय रूप से जुड़ी हुई है. प्रस्तुत कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है.
यह भी पढ़ें
उन्होंने आगे लिखा, "यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है. प्रदेश में संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, यह हमारी आस्था को जन-जन से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है. प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर हम सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं."