जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के विकास पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

Author
28 May 2026
( Updated: 28 May 2026
03:19 PM )
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के विकास पर हुई चर्चा
Image Credits: X/@Dev_Fadnavis
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. इसके साथ ही दोनों नेताओं की फोटो भी शेयर की है. 

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.''

Advertisement

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद बताया महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला. इसके साथ ही महाराष्ट्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी.

महाराष्ट्र की विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज नई दिल्ली में हमारे नेता और राष्ट्र के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. मैंने उन्हें महाराष्ट्र के कई कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी.''

उन्होंने आगे लिखा, ''हमारे प्रधानमंत्री जी से मिलना हमेशा ही प्रेरणादायक होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आपका बहुत-बहुत आभार, माननीय प्रधानमंत्री जी.''

Advertisement

हालांकि, एक तरफ जहां सीएम फडणवीस इस मुलाकात में महाराष्ट्र के विकास कार्यों और प्रोजेक्ट्स पर चर्चा बता रहे हैं. वहीं, महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों और सहकारी चीनी उद्योग को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की बात कही जा रही है.

मुख्यमंत्री ने सावरकर की जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की 

यह भी पढ़ें

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें