Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पटना, छपरा, भागलपुर...नीट पेपर लीक को लेकर बिहार बंद के दौरान के कई शहरों में बवाल, गाड़ी-बैरिकेड तोड़े, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

बिहार के पटना, छपरा, औरंगाबाद, भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बवाल हो गया है. बिहार बंद के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. कहा जा रहा है कि कई इलाकों में उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग भी लगा दी.

Image Source: IANS
Loading Ad...

'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है. इस दौरान पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, छपरा और और औरंगाबाद सहित कई इलाकों में पत्थरबाजी हुई है. 

कई जिलो में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के इस्तेमाल सहित लाठीचार्ज भी किया गया. पुलिस ने पूरे दलबल के साथ प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. इस दौरान हिंसक प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

Loading Ad...

'बिहार बंद' के तहत पटना में रामगुलाम चौक और एग्जिबिशन रोड ओवरब्रिज के पास प्रदर्शन चल रहा था. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी प्रदर्शन के समय पुलिस बल के साथ सड़कों पर तैनात हैं. इसी बीच, रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए. इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया. बाद में कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटना हुई. हालात हिंसक होने पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. बाद में भीड़ को काबू में कर लिया गया.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन

Loading Ad...

उधर, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी 'बिहार बंद' के दौरान पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने सुबह आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रही है. लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं. सभी की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए."

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

Loading Ad...

बता दें कि नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 'बिहार बंद' बुलाया गया है. वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवीईए) ने बंद का आह्वान किया है. हालांकि ताजा समाचार मिलने तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है.

पटना के अलावा, शनिवार को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए. 'बिहार बंद' को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है. विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. ताजा समाचार तक राजधानी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है. इससे पहले 20 जुलाई को भी पटना में प्रदर्शन हुए थे, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...