Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

NEET पेपर लीक मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, दिल्ली से हरियाणा तक गिरफ्तारियों का दौर जारी, जानिए अब तक कौन-कौन हुआ अरेस्ट

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दिल्ली से हरियाणा तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई मुख्य आरोपियों और बिचौलियों को गिरफ्तार किया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

नीट पेपर लीक मामले में एक अन्य प्रमुख आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रोफेसर शिवराज लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक हैं. वे इस संस्थान का संचालन करते हैं, जो छात्रों को नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कराता है. इसकी नौ शाखाएं हैं, जिनमें मुख्य शाखा लातूर में है. वे एनटीए से जुड़े रसायन विज्ञान के व्याख्याता पीवी कुलकर्णी के करीबी हैं. उनके संस्थान और आवास पर तलाशी के दौरान रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र बरामद हुआ, जिसमें 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के समान प्रश्न थे. 

24 घंटे में 5 जगहों पर छापेमारी

पिछले 24 घंटों में, सीबीआई ने विभिन्न स्थानों पर 5 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए. जब्त की गई वस्तुओं का विस्तृत विश्लेषण जारी है. 

Loading Ad...

CBI ने 12 मई को मामला दर्ज किया था

Loading Ad...

गौरतलब है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नीट-यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक के संबंध में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 12 मई को मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही विशेष टीमें गठित की गईं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए गए, जिनमें कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. 

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देशभर से अब तक 10 गिरफ्तार

Loading Ad...

इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिलियानगर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले 9 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है. 10वें आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है.

अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले अब तक देश के कई हिस्सों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 6 महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. 

  • मनीषा वाघमारे महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और एक ब्यूट्रीशियन हैं. इन पर आरोप है कि वो छात्रों को रैकेट से जोड़कर उन्हें कोचिंग सेंटर तक पहुंचाती थी.
  • पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं और इन पर छात्रों को पेपर से पहले उनके जवाब बताने का आरोप लगा है.
  • धनंजय लोखंडे पर मनीषा वाघमरे से पेपर खरीदने और कई लोगों से मोटे दाम में बेचने का आरोप है.
  • शुभम खैनार पेशे से दलाल है. इसपर धनंजय लोखंडे से पेपर लेकर टेलीग्राम पर पेपर को लाखों रुपये में बेचने का आरोप है.
  • यश यादव पर शुभम खैनार से 15 लाख रुपये में पेपर की पीडीएफ मांगने का आरोप है.
  • मांगीलाल बिंवाल पर शुभम से अपने बेटे के लिए पेपर खरीदने का आरोप है.  
  • मांगीलाल का भाई दिनेश बिंवाल भी इस रैकेट का हिस्सा है. पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है.
  • नीट पेपर लीक मामले में मांगीलाल के बेटे विकास बिंवाल को भी गिरफ्तार किया गया है.
  • मनीषा गुरुनाथ मंधारे को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. ये महाराष्ट्र में बायोलॉजी लेक्चरर हैं.
  • आज इस मामले में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेज के संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि मोटेगांवकर ने कई लोगों को ये पेपर भेजा.
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...