जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अन्नदाता पर आई आफत तो ‘एक्शन मोड’ में योगी सरकार- उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, पीड़ित किसानों को मदद का वादा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर पीड़ित किसानों को तत्काल राहत और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

Author
10 Apr 2026
( Updated: 10 Apr 2026
12:40 PM )
अन्नदाता पर आई आफत तो ‘एक्शन मोड’ में योगी सरकार- उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, पीड़ित किसानों को मदद का वादा
Social_Media
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को आपदा से सर्वाधिक प्रभावित बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया. योगी सरकार ने प्रदेश में इस सप्ताह हुई असामयिक वर्षा, तेज हवाओं और चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं. 

किसानों के लिए खड़ी है सरकार 

उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया संकट की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है. योगी सरकार पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता समेत हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

योगी सरकार का आदेश- फसलों के नुक़सान का होगा सर्वे

किसानों को बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इन सभी जनपदों के प्रशासन को विस्तृत सर्वेक्षण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

आजमगढ़ व फतेहपुर में देखी जमीनी हकीकत 

Advertisement

हवाई सर्वेक्षण के बाद आजमगढ़ और फतेहपुर जनपदों में स्थिति की जमीनी हकीकत परखने के लिए महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई. इन बैठकों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

फसल सर्वेक्षण जल्द पूरा करने के निर्देश

यह भी पढ़ें

बैठक के दौरान फसल सर्वेक्षण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी तत्परता के साथ आपदा प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर शासन को विस्तृत आख्या प्रेषित करें, ताकि प्रभावित अन्नदाताओं को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें