Advertisement

Loading Ad...

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों ने जताई प्राथमिकताएं, 2027 में भाजपा की जीत पर भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, "आज जिन लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं." अब मंत्रिपरिषद के सभी खाली पद भर दिए गए हैं और सरकार लोगों के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम करेगी.

Image credits: IANS
Loading Ad...

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रियों ने भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. खजान दास ने कहा, "यह देवभूमि है और हमारी कोशिश होगी कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें. हम प्रदेश हित में काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे." उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भाजपा फिर जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी. 

मंत्रियों के विचार

वहीं, मंत्री बने राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री, भाजपा और मुख्यमंत्री पर विश्वास करती है और वे उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

Loading Ad...

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जनसेवा है. उन्होंने कहा कि वे अपने विभाग की जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरे प्रदेश का अध्ययन करेंगे और जहां-जहां समस्याएं हैं, उनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

Loading Ad...

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हर जिम्मेदारी निभाई है. अब मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को भी वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे.

मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

Loading Ad...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, "आज जिन लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं." अब मंत्रिपरिषद के सभी खाली पद भर दिए गए हैं और सरकार लोगों के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम करेगी.

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि शनिवार को हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम होगा और 2027 के चुनाव का आगाज भी वहीं से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कैबिनेट विस्तार को 2027 के चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि ये सभी मंत्री पार्टी के लिए विजय पताका साबित होंगे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...