भारत में रहने पर ‘शर्म’ महसूस करने वाले कपिल सिब्बल को BJP ने दिखाया आईना, याद दिलाई 2021 बंगाल हिंसा की ‘चुप्पी’
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल अभिषेक बनर्जी पर हमले का दोष BJP पर मढ़ने चले थे, लेकिन खुद ही फंस गए. उन्होंने भारत पर कुछ ऐसा बोल दिया कि मामला विवादित हो चला और BJP ने इसे तुरंत मुद्दा बना लिया.
Follow Us:
देश के जाने-माने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे BJP भड़क गई और कपिल सिब्बल का बयान उन्हीं को भारी पड़ गया.
दरअसल, कपिल सिब्बल ने कहा था कि उन्हें ऐसे देश में रहने पर शर्म आती है, जहां सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र की नींव को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. फिर क्या था BJP ने कपिल सिब्बल के इसी बयान को मुद्दा बना लिया और राज्यसभा सांसद पर बड़ा हमला बोला.
BJP ने कपिल सिब्बल को क्या कहा?
दरअसल, कपिल सिब्बल TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा दिए. इस पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.
शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कपिल सिब्बल ने देश के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करके करोड़ों रुपये कमाए हैं, फिर भी वह भारत में रहने पर शर्म महसूस करने की बात करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, कपिल सिब्बल भारत से नफरत करने करते हैं.
‘2021 की हिंसा में चुप क्यों थे सिब्बल’
BJP ने कपिल सिब्बल से सवाल किया कि वे 2021 में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर चुप क्यों थे.पूनावाला ने कहा, 'कपिल सिब्बल का कहना है कि उन्हें भारत में रहने पर शर्म आती है. सवाल यह है कि जब 2021 में चुनाव बाद हिंसा हुई और कथित तौर पर 300 से ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, तब कपिल सिब्बल ने एक शब्द नहीं कहा. यही कपिल सिब्बल आरजी कर और संदेशखालि जैसे मामलों में भी चुप रहे.’
Shameful comment by Kapil Sibal
— Shehzad Jai Hind (Chowkidar as per INC ecosystem) (@Shehzad_Ind) June 1, 2026
In Modi Virodh - now Bharat ka virodh? pic.twitter.com/2r0alpGDxV
शहजाद पूनावाला ने कपिल सिब्बल के बयान को उनकी भारत के लिए नफरती सोच का प्रमाण माना. BJP प्रवक्ता ने कहा, सरकार से राजनीतिक मतभेद होना स्वीकार्य है, लेकिन कुछ विपक्षी नेताओं की प्रवृत्ति BJP विरोध की आड़ में देश को निशाना बनाने की है. पूनावाला ने कहा,
'बीजेपी का विरोध करना एक बात है, लेकिन भारत का विरोध क्यों? आप राजनीतिक मतभेद रख सकते हैं, लेकिन भारत से नफरत क्यों?'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर BJP ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें
वहीं, शहजाद पूनावाला ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, किसी ने भी उनके साथ हुई बदसलूकी या हमले को सही नहीं ठहराया जा सकता है. हालांकि उन्हें इस हमले के पीछे TMC का ही कनेक्शन बताया. शहजाद पूनावाला ने कहा, हमले में शामिल कुछ लोगों के तृणमूल कांग्रेस से संबंध होने की बात सामने आई है. जो भी हो, किसी ने भी इस घटना को उचित नहीं ठहराया है.