Advertisement
BJP के अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान, युवा से लेकर अनुभवी नेताओं का संतुलन, जानें किसे क्या जिम्मेदारी दी गई
बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अपने अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया है. पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों के प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं. जानें किसे, किस विभाग की कमान सौंपी गई है.
Advertisement
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी के अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. उन्होंने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी (प्रभारी) अलग-अलग नेताओं को सौंपी है. इस कड़ी में बीजेपी के लिए बेहद अहम युवा मोर्चा का प्रभारी हरीश द्विवेदी को बनाया है. वहीं एसटी मोर्चा की जिम्मेदारी सतीश पूनिया और महिला मोर्चा का प्रभार डी. पुरंदेश्वरी को दी गई है.
प्रमुख मोर्चों की कमान भी तय
वहीं संजय भाटिया SC मोर्चा, वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या को दी गई है. जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार गजेंद्र पटेल को सौंपा गया है. कहा जा रहा कि नितिन आगामी उत्तर प्रदेश सहित करीब 5 राज्यों सहित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनौतियों के आधार पर टीम तैयार की है.
Advertisement
मालूम हो कि अगस्त में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन और प्रमुख मोर्चों के अध्यक्षों के नाम के ऐलान के बाद अब पार्टी के प्रभारियों, सह-प्रभारियों और दूसरे प्रमुख पदाधिकारियों का भी ऐलान किया गया है. सियासी जानकारों की मानें तो नई टीम में अनुभवी और युवा चेहरों के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश की गई है.
Advertisement
बीजेपी ने इससे पहले अपने प्रमुख संगठनात्मक मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया था. भारतीय युवा मोर्चा की कमान गुजरात से आने वाले युवा और तेजतर्रार लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी को दी गई है. जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ नेता रूप कुमारी चौधरी को सौंपी गई.
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन
Advertisement
इससे पहले अगस्त में भी मौजूदा युवा और जेन-जी की भावनाओं और चुनावी चुनौतियों के आधार पर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया था. नई टीम में सबसे अहम नामों में से एक स्मृति ईरानी था, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया.
अन्य राष्ट्रीय महासचिवों में महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब, राजस्थान से सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और हरियाणा से संजय भाटिया शामिल थे. दिल्ली के बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के तौर पर अहम पद पर बरकरार रहेंगे. राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) मुंबई से शिवप्रकाश और चंडीगढ़ से सौदान सिंह बनाए गए.
पीयूष गोयल बने रहेंगे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
Advertisement
कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. इस लिस्ट में राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार, पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से मधुचंद्र कर शामिल हैं. महाराष्ट्र के पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजस्थान के राजेश मंगल राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे.
नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों के नेताओं को मिला प्रतिनिधित्व
16 राष्ट्रीय सचिवों की टीम भी बनाई गई है, जिसमें मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, केरल से के. सुरेंद्रन, उत्तर प्रदेश से भोला सिंह, झारखंड से प्रदीप वर्मा, गुजरात से जगदीश ईश्वरभाई पटेल, दिल्ली से संदीप पाठक, नगालैंड से फांगनोन कोन्याक, उत्तर प्रदेश से संगीता यादव, केरल से अनिल एंटनी, तमिलनाडु से एम. वेंकटेशन, पश्चिम बंगाल से मनोज टिग्गा, बिहार से सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली से स्वदेश सिंह, असम से मृगांका देव बर्मन, गुजरात से रोहन गुप्ता और दिल्ली से जय प्रकाश शामिल हैं.
Advertisement
पंजाब से तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है. ओडिशा के संबित पात्रा नॉर्थ-ईस्ट के कामकाज का कोऑर्डिनेशन देखेंगे और दिल्ली के राजीव बब्बर उनकी मदद करेंगे. मध्य प्रदेश के विष्णु दत्त शर्मा को सभी सेल्स का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जबकि बिहार के ऋतुराज सिन्हा और आंध्र प्रदेश के विष्णु वर्धन रेड्डी जॉइंट कोऑर्डिनेटर होंगे.
अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्ष कौन-कौन हैं?
Advertisement
पार्टी ने अपने अलग-अलग मोर्चों के लिए अध्यक्षों के नाम भी तय किए हैं. गुजरात के हेमांग जोशी युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चा, मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, बिहार के शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, राजस्थान के मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा और उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली माइनॉरिटी मोर्चा की कमान संभालेंगे.
ये भी पढ़ें: BSP में सुनामी...मायावती की वॉर्निंग के बाद अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास, आकाश आनंद भी पार्टी से बाहर
अनिल बलूनी मीडिया कन्वीनर, दीपक म्हास्के IT सेल हेड!
Advertisement
यह भी पढ़ें
उत्तराखंड के अनिल बलूनी को मीडिया कन्वीनर बनाया गया है. उनके साथ मध्य प्रदेश के आशीष उषा अग्रवाल, दिल्ली के प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को को-कन्वीनर बनाया गया है. सोशल मीडिया के लिए छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के कन्वीनर होंगे, जबकि महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को-कन्वीनर होंगे. ये नियुक्तियां देश के अलग-अलग हिस्सों से की गई हैं और इनमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरे भी शामिल हैं.