Advertisement

Loading Ad...

बरगी डैम हादसा- ‘न खा पा रहा हूं, न सो पा रहा हूं…’, जबलपुर हादसे के खौफनाक मंजर को याद कर फफक पड़े क्रूज पायलट महेश पटेल

Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे के प्रत्यक्षदर्शी पायलट महेश पटेल ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए भावुकता के साथ पूरी घटना के बारे में बताया.

Image Source: Video Grab/IANS
Loading Ad...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है. इस क्रूज के पायलट महेश पटेल उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं. महेश पटेल आईएएनएस से बातचीत के दौरान उस दिन की पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए भावुक हो गए.

खराब मौसम के कारण क्रूज हादसा हुआ

महेश पटेल ने बताया, "मैं 30 अप्रैल को शाम 5.16 बजे क्रूज लेकर डैम में निकला था. करीब 22 मीटर आगे जाने के बाद क्रूज को लौटाने लगा, तभी मुझे लगा कि बहुत तेज आंधी आ रही है. इसके बाद मैंने डीजे बंद किया और लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा. हमें मौसम खराब होने की सूचना पहले से नहीं थी”.

Loading Ad...

आंधी से क्रूज डूबा, दूसरी बोट ने बचाई जान

Loading Ad...

महेश पटेल ने बताया, "जब आंधी आई तो सभी लोग सामान्य थे और बोट किनारे पहुंचने में 10 मिनट की दूरी पर थी. आंधी से बचाव के लिए सहयोगी ने क्रूज के ऊपर लगी तिरपाल काट दी थी. मैंने बोट को किनारे लगाने की बहुत कोशिश की. किनारे से 50-60 मीटर दूर पर ही क्रूज में पानी भरने लगा तो रिसेप्शन पर फोन कर दूसरी बोट भेजने को कहा. किनारे से दूसरी बोट भेजी गई, लेकिन पानी भरने से क्रूज के दोनों इंजन बंद हो गए थे”.

पायलट ने कूदकर बचाई अपनी जान

Loading Ad...

पायलट ने बताया, "जब क्रूज पलट रहा था तो तो ऊपर के डेक पर बैठे लोग लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूद चुके थे, जबकि वह अपनी केबिन में था, जब क्रूज पानी में गिरा तो उसने लाइफ जैकेट पहन ली तभी लहर ने मुझे कुछ दूर फेंक दिया. नीचे के डेक में जो लोग बैठे थे शायद वह नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद से वह ठीक से न खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं. वह मंजर मुझे बार-बार दिखाई देता है, लोगों की चीखें सुनाई देती हैं. मैंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बचा नहीं सका. यह हादसा जिंदगीभर याद रहेगा”.

लाइफ जैकेट ने बचाई जान

महेश पटेल ने बताया कि उन्हें मौसम के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती थी. खुद ही मौसम खराब देखकर बोट डैम में नहीं ले जाते थे, लेकिन हादसे के दिन मौसम एकदम सही दिख रहा था. मिनी बोट किनारे से पहुंची और जो लोग लाइफ जैकेट पहने पानी में तैर रहे थे, उन्हें सबसे पहले बचाया.

Loading Ad...

40 से अधिक यात्री थे क्रूज पर सवार

यह भी पढ़ें

जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे. घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...