गंगा माता की आस्था पर हमला? हरिद्वार में वायरल हुआ चिकन बिरयानी फेंकने का वीडियो
Haridwar Video Viral: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग इन युवकों को पकड़कर उन्हें खरी -खोटी सुनाते हैं. कुछ लोग तो वीडियो बनाते हुए भी हाथापाई और गाली -गलौज करते दिखाई दे रहे हैं.
Follow Us:
Haridwar Video Viral: धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा नहर को लेकर एक अजीब और विवादित घटना सामने आई. ज्वालापुर क्षेत्र में नॉन वेज की दूकान चलाने वाले दो युवकों ने कथित तौर पर बची हुई चिकन बिरयानी गंगा नहर में डाल दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग इन युवकों को पकड़कर उन्हें खरी -खोटी सुनाते हैं. कुछ लोग तो वीडियो बनाते हुए भी हाथापाई और गाली -गलौज करते दिखाई दे रहे हैं.
स्थानीय लोगों और संतों में आक्रोश
यह घटना हरिद्वार में लोगों की आस्था और भावनाओं को झकझोरने वाली मानी जा रही है. हरिद्वार में चारधाम यात्रा पर लाखों श्रद्धालु आते हैं और गंगा में डुबकी लगाकर अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं. ऐसे में गंगा में नॉनवेज फेंकने जैसी हरकत लोगों और संतों दोनों के लिए स्वीकार्य नहीं है. स्थानीय साधु-संतों और हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना पर कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र मेंस्थानीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर ड्रम में भरकर बिरयानी और मांस के टुकड़े गंगा में डाले जा रहे हैं। pic.twitter.com/TyaA5gJi93
— bhUpi Panwar (@askbhupi) May 20, 2026
गंगा माता की आस्था पर सवाल
ज्वालापुर क्षेत्र से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में बची हुई चिकन बिरयानी गंगा नहर में डाली जा रही थी. संतों का कहना है कि गंगा माता करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं. ऐसे में इस तरह की हरकतें सीधे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं. उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की.
अब पूरा मामला पढ़िए
गंगा नदी में बिरयानी फेंकने का आरोप वीडियो में कुछ लोग दो व्यक्तियों को गंगा नदी के पुल पर रोकते हैं और उन पर नदी में बिरयानी के चावल फेंकने का आरोप लगाते हैं. आरोपियों से लोग कर रहे पूछताछ मौके पर मौजूद लोग आरोपियों से पूछते हैं कि उन्होंने नदी में क्या डाला है, जिस पर आरोपी पहले हिचकिचाते हैं और फिर हाथ जोड़कर माफ़ी मांगने लगते हैं. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर (UK 08BG 5077) कैमरे में रिकॉर्ड करता है ताकि उनकी पहचान की जा सके. एक व्यक्ति मौके से हुआ फरार इस घटना के दौरान एक आरोपी अपनी बाइक से वहां से भाग निकलता है, जबकि दूसरे को लोग वहां रोककर फटकार लगाते हैं और घटना पर अपना कड़ा विरोध जताते हैं.
पिछली घटनाओं की याद दिलाई
यह भी पढ़ें
यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वाराणसी में भी गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने का वीडियो वायरल हो चुका है. ऐसे घटनाक्रम समाज और श्रद्धालुओं के बीच चिंता का कारण बन रहे हैं. लोग चाहते हैं कि गंगा की पवित्रता को बनाए रखा जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.