Advertisement
संजीव अरोड़ा की अरविंद केजरीवाल ने की जमकर तारीफ, बोले- मुसीबत में भी नहीं झुके, उनकी हिम्मत को मेरा सलाम
अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय साहस दिखाते हुए संघर्ष का रास्ता चुना, इसके लिए उन्हें मेरा सलाम.
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को एक फर्जी केस में गिरफ्तार करने को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा बताया. साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस संकट की घड़ी में भी संजीव अरोड़ा के अडिग रहने और भाजपा में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर तारीफ की है. अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है. संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया। संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम है.
सिसोदिया ने की संजीव अरोड़ा की तारीफ
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि पंजाब के लिए उनके पास एक स्पष्ट विज़न, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है. मंत्री बनने के बाद उन्होंने पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए जिस गंभीरता और गति से काम किया, उसकी आज हर तरफ चर्चा है. पंजाब के किसी भी उद्यमी से पूछ लीजिए- शायद ही कोई ऐसा मिले जो संजीव अरोड़ा की औद्योगिक नीति और उनके काम करने के तरीके की तारीफ न करता हो.
Advertisement
शहरों को साफ और आधुनिक बनाना
Advertisement
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया. स्ट्रीट लाइट से शहरों को रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की दिशा में लगातार काम किया. हाल ही में गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की महत्वाकांक्षी योजना को ज़मीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी संजीव अरोड़ा ही पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे थे.
बीजेपी पर झूठे केस का आरोप
Advertisement
यह भी पढ़ें
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे मेहनती, परिणाम देने वाले और विजनरी नेता को जब भाजपा झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है, तो यह मामला सिर्फ एक नेता को परेशान करने का नहीं रह जाता बल्कि यह पंजाब की जनता के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है. और पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं.