×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने BKI आतंकवादियों के दो साथियों को किया गिरफ्तार, हथगोले बरामद

पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह आतंकवादी नेटवर्क को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने, संगठित अपराध को समाप्त करने और पूरे राज्य में शांति और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Author
19 May 2026
( Updated: 19 May 2026
06:42 PM )
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने BKI आतंकवादियों के दो साथियों को किया गिरफ्तार, हथगोले बरामद
Image Credits: IANS File
Advertisement

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने विदेश में बैठे आतंकवादियों के हैंडलर्स के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

पंजाब पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार 

इन दोनों के बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन से संबंध होने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को इनके पास से दो हथगोले भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथगोले एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे. साजिश का उद्देश्य पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ना और सरकारी संस्थानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना था.

जांच में जुटी पंजाब पुलिस 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अमृतसर के राज्य विशेष अभियान सेल में इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और विदेशी हैंडलर्स सहित इसके सारे संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.

पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह आतंकवादी नेटवर्क को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने, संगठित अपराध को समाप्त करने और पूरे राज्य में शांति और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

पुलिस ने की आतंकी साजिश नाकाम 

Advertisement

यह कार्रवाई पंजाब में सुरक्षा स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है, जिससे कई निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकी है.

बता दें कि पंजाब पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे तत्वों पर नजर रखे हुए है जो राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें