अमित शाह का बड़ा एक्शन! पाकिस्तान बॉर्डर पर चलेगा बुलडोजर, 15 KM तक अवैध निर्माण हटाने का आदेश
Amit Shah: गृह मंत्रालय ने इस फैसले को सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहद जरुरी बताया है..अमित शाह ने इस कदम को लागू करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Follow Us:
Amit Shah: ग्रह मंत्री अमित शाह ने देश की राष्ट्रिय सुरक्षा और सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है. उनके कार्यालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में बने सभी अवैध ढांचे तुरंत गिराए जाएंगे. गृह मंत्रालय ने इस फैसले को सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहद जरुरी बताया है..अमित शाह ने इस कदम को लागू करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सीमा के पास सभी अवैध निर्माण खत्म होंगे
गृह मंत्रालय ने कहा कि अमित शाह ने 0 से 15 किलोमीटर तक की अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीतर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त नीति लागू करने पर जोर दिया है. राजस्थान के दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि इस संवेदनशील इलाके में मौजूद हर अवैध और अनधिकृत ढांचे को तुरंत ध्वस्त किया जाए. राजस्थान की सीमाओं में पाकिस्तान से लगने वाले जिलों में यह कदम विशेष महत्व रखता है.
अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों और सुरक्षा एजेंसियों को अब यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे बैंकिंग और वित्तीय गतिविधियों की जांच करें, बड़े व्यापार और उनके वित्तीय स्रोतों की समीक्षा करें, फर्जी खातों और कंपनियों की पहचान करें और सीमा पार तस्करी पर लगाम लगाएं.'
राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों से संवाद किया। pic.twitter.com/PQ4so107bv
— Amit Shah (@AmitShah) May 27, 2026
इस फैसले का मुख्य उद्देश्य
अमित शाह का यह कदम केवल निर्माण गिराने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य है:
सीमा पार घुसपैठ को रोकना
नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाना
सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण खत्म करना
आतंकवाद का वित्तपोषण और अन्य सीमा पार अपराधों को रोकना
बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक
मंगलवार को अमित शाह ने बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी शामिल हुए. उन्होंने इन जिलों में सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों का मूल्यांकन किया और बताया कि कैसे इन क्षेत्रों को अपराध और तस्करी के जाल से सुरक्षित बनाया जाए.
'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम' (वीवीपी)-II का महत्व
अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के साथ-साथ वीवीपी-II कार्यक्रम को भी लागू करने पर जोर दिया. इसका मतलब है कि सीमावर्ती गांवों में सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की 100% पहुंच सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीमा पर सुरक्षा कवच तैयार किया जाए और हर प्रकार की घुसपैठ, तस्करी या आतंकवाद की गतिविधियों को रोका जाए. इसके लिए बीएसएफ, एनसीबी, सीबीडीटी और राज्य प्रशासन को मिलकर काम करना होगा.
बीकानेर (राजस्थान) में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु दिन-रात समर्पित BSF के वीर जवानों से संवाद किया। हमारे सीमा प्रहरियों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और समर्पण पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है।
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
इस अवसर पर विभिन्न… pic.twitter.com/nzdLnrrqik
भारत-पाकिस्तान सीमा की स्थिति
यह भी पढ़ें
भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 3,300 किलोमीटर लंबी सीमा है. इसमें जम्मू-कश्मीर के हिमालयी इलाके से गुजरने वाली वास्तविक सीमा (LoC) भी शामिल है. पाकिस्तान लंबे समय से भारत में नशीले पदार्थ और हथियार पहुंचाने का प्रयास करता रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान कुछ चरमपंथी समूहों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करता रहा है.
सरकार का यह नया आदेश पिछले साल कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों और बढ़ते तनाव को देखते हुए भी आया है. अमित शाह की यह नीति यह सुनिश्चित करती है कि सीमावर्ती इलाकों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाए, और घुसपैठ या आतंकवादी गतिविधियों के हर रास्ते को बंद किया जाए.
Yah bahut hi Nirnayek kadam hai kiunki ish she ish Mha Desh ki Surakchha aur majboot hogi.