Advertisement

Loading Ad...

प्रचंड जीत के बीच थलापति विजय को तगड़ा झटका! कोर्ट पहुंची पत्नी संगीता, जानिए क्या है पूरा मामला

Thalapathy Vijay: सोशल मीडिया पर थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच तलाक की अर्जी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Image Source: IANS/X/@ActorVijayTeam
Loading Ad...

तमिल सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलपति' बुलाते हैं, इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की तरह ही सियासत में भी सुपरहिट एंट्री मारी है और तमिलनाडु में उनकी पार्टी 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं दूसरी तरफ, थलापति अपनी निजी जिंदगी में समस्याओं को लेकर भी चर्चा के केंद्र में है. खबरों के मुताबिक, विजय की धर्मपत्नी सोरनालिंगम ने कुछ दिन पहले ही अभिनेता से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल की है.  

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?

संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) एक श्रीलंकाई तमिल परिवार में जन्मी हैं. उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुआ था, जहां उनके पिता एक तमिल उद्योगपति थे. साउथ फिल्मों के सबसे बड़े स्टार की पत्नी होने के बावजूद, संगीता ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखा है. 

Loading Ad...

दोनों की कब और कैसे हुई शादी?

Loading Ad...

विजय और संगीता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. जानकारी के मुताबिक, इनकी पहली मुलाकात 1996 में, विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ (Prove Unakkaga) की सफलता के बाद हुई थी. उस समय अभिनेता विजय की एक फैन रहीं संगीता, उन्हें बधाई देने के लिए लंदन से चेन्नई आईं थीं. संगीता के सरल स्वभाव ने विजय का दिल जीत लिया और 25 अगस्त, 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ही कपल अलग-अलग धर्मों से हैं; विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू. इसके बावजूद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की और बाद में उनके दो बच्चे- जेसन संजय और दिव्या शाशा जन्मे. 

तलाक की अर्जी और गंभीर आरोप 

Loading Ad...

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विजय की पत्नी संगीता ने कथित तौर पर चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर एक को-एक्ट्रोस के साथ 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' के गंभीर आरोप लगाए हैं. याचिका में दावा किया गया है कि संगीता अभिनेता विजय के कथित रिश्ते की जानकारी अप्रैल 2021 में मिली थी. दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि दोनों एक ही घर में रहते हुए भी भावनात्मक रूप से अलग हो चुके थे. 

तृषा कृष्णन के साथ नजदीकियां तलाक की वजह?

यह भी पढ़ें

विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बीच डेटिंग की अफवाहों ने तब और जोर पकड़ लिया जब TVK की चुनावी सफलता के बाद तृषा को विजय के आवास पर देखा गया. हालांकि, इन दावों पर अभी तक विजय या तृषा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...