Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पहले कृष्णजी को बताया ‘नमाजी’, अब भगवान शिव पर विवादित कमेंट, मौलाना जर्जिस ने पार की हदें, भड़के हिंदू संगठन

हिंदू संगठनों का कहना है कि हिंदू अराध्य देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Image Source- Screengrab/Viral Video
Loading Ad...

कभी हिंदू देवताओं को नमाजी बताते हैं तो कभी महादेव पर जुबानी जहर की सारी हदें पार कर देते हैं. अपने जहरीले बयानों से चर्चा में रहने वाले मौलाना जर्जिस ने एक बार फिर भगवान शिव और ब्रह्माजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. इसके बाद हिंदू संगठनों में रोष है. 

मौलाना जर्जिस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जो 23 जून 2026 का बताया जा रहा है. मौलाना ने झारखंड में एक भाषण दिया था. जिसमें जर्जिस ने रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक पढ़ते हुए विवादित बात कही. उन्होंने कहा, 

‘भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे और दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे. अगर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के बड़े भक्त बनते हैं, अगर वे हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे.’

Loading Ad...

अपने इसी भाषण में उन्होंने भगवान शिव और ब्रह्माजी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हिंदू संगठनों का कहना है कि हिंदू अराध्य देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Loading Ad...

मौलाना जर्जिस के खिलाफ क्या है मांग? 

हिंदू संगठनों का कहना है कि जर्जिस जैसे लोग बार-बार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं. ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. हिंदुओं ने कहा, मौलाना की टिप्पणी सांप्रदायिक और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए भी खतरनाक है. 

Loading Ad...

मौलाना जर्जिस ने महादेव पर कुछ ऐसा बोला है जो हम आपको न सुना सकते हैं, न लिख सकते हैं. अब ऐसे में आप खुद ही सोचिए साधु-संतों में कितनी नाराजगी होगी. जगह-जगह मौलाना जर्जिस के पुतले जलाए जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है. 

पहले भी विवादों में रह चुके मौलाना जर्जिस 

Loading Ad...

ऐसा नहीं है कि मौलाना जर्जिस की जबान फिसली हो, या गलती हो गई हो, या गफलत में हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की हो. मौलाना का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है. साल 2022 में जर्जिस पर एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. इस मामले में उसे 10 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी. इसके बाद वह पैरोल पर बाहर आ गया था. साल 2016 में जर्जिस के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी का मामला दर्ज किया गया था. 

यह भी पढ़ें- संसद भवन परिसर में भगवा के अपमान से संत समाज क्रोधित, निशाने पर पप्पू, राहुल और अखिलेश

यह भी पढ़ें

इतने गंभीर मामलो में आरोपी रहते हुए भी मौलाना अपने नफरती बयानों से बाज नहीं आया और हिंदू धर्म को टारगेट करना शुरू कर दिया. उसके खिलाफ इटावा, बदायूं, बरेली, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में मामले दर्ज हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...