जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मुगलों की लूट के सामने ये छोटी बात...' राम मंदिर मामले पर अनुपम खेर के बयान से भड़के लोग

Anupam Kher statement on Ram Mandir: अनुपम खेर ने राम मंदिर चोरी की घटना की तुलना इतिहास की कुछ घटनाओं से कर दी. जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है. लोग उन्हें खूब भर-भरकर सुना रहे हैं.

Author
14 Jul 2026
( Updated: 14 Jul 2026
10:52 AM )
'मुगलों की लूट के सामने ये छोटी बात...' राम मंदिर मामले पर अनुपम खेर के बयान से भड़के लोग
Image Source: Anupam Kher/ Instagram Screengrab
Advertisement

Anupam Kher statement on Ram Mandir: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चोरी के मामले पर दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मंदिर में हुई कथित आर्थिक अनियमितता को लेकर अपनी राय रखी, लेकिन उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद कई लोगों ने उनकी बातों पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना शुरू कर दी..
मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब अनुपम खेर ने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है. वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी भी तरह की चोरी या भ्रष्टाचार को सही ठहराने के लिए पुराने उदाहरणों का सहारा नहीं लेना चाहिए..

चोरी की घटना को लेकर अनुपम खेर ने क्या कहा?

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में हुई कथित 2 से 7 करोड़ रुपये की अनियमितता पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि लोग इस मामले को बहुत बड़ा मुद्दा बना रहे हैं, जबकि इतिहास में इससे कहीं बड़े अत्याचार और लूट की घटनाएं हुई हैं. एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा गया और लोगों पर अत्याचार हुए. उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था. उन्होंने  यह भी कहा कि इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं. अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है. हालांकि, उनके इस बयान को लेकर लोगों की राय बंट गई. कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में हुई किसी गलत घटना को पुराने इतिहास से जोड़कर छोटा नहीं बताया जाना चाहिए.

रणबीर की 'रामायण' का फैंस से नहीं हुआ इंतजार, AI ट्रेलर बना कर उड़ा दिए होश, राम-रावण का लुक देख नहीं हटेंगी नजरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना

अनुपम खेर के बयान का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया. कई लोगों ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या हजार साल पुराने इतिहास का हवाला देकर आज की किसी गलती को सही ठहराया जा सकता है? एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी के घर में चोरी हो जाए और उसे भावनात्मक चोट पहुंचे, तो क्या यह कहकर मामला खत्म कर देना सही होगा कि इतिहास में इससे बड़ी लूट हो चुकी है?

वहीं, कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि मौजूदा मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बार-बार मुगलों और पुराने इतिहास का सहारा लिया जाता है. एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार या गलत कामों पर सवाल उठाने के बजाय बहस को इतिहास की ओर मोड़ना आखिर कब तक चलेगा. उसने लिखा कि अगर लालच और अनियमितता हर जगह दिखाई दे रही है, तो उसे छिपाने के लिए पुराने उदाहरणों का सहारा क्यों लिया जा रहा है.

आलोचना के बीच अनुपम खेर ने दिया जवाब

Advertisement

बढ़ती आलोचनाओं के बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कुछ संदेश साझा किए. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक ईमानदार व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत उसकी निडरता होती है और जिसके मन में कोई अपराधबोध नहीं होता, उसकी नजरें नहीं झुकतीं. इसके बाद उन्होंने एक और संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश में इंसान कई बार खुद से दूर हो जाता है. उनके अनुसार, सबसे जरूरी यह है कि व्यक्ति अपनी नजरों में एक अच्छा इंसान बना रहे. 

राम मंदिर से जुड़ी फिल्म में भी काम कर रहे हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर अपने अभिनय करियर के साथ-साथ कई नए प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं. वह जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे. इसके अलावा वह अयोध्या राम मंदिर के इतिहास और निर्माण से जुड़ी एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं. हालांकि, फिलहाल उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनके बयान और उसके बाद आए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रही है.

चोरी मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां

Advertisement

यह भी पढ़ें

राम मंदिर चोरी मामले की जांच को लेकर भी कार्रवाई जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी और बाद में एफआईआर दर्ज की गई. जांच के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और आगे की कार्रवाई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर होगी. वहीं, अनुपम खेर का बयान राजनीतिक और सामाजिक बहस का हिस्सा बन गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 2
G
Guest (अतिथि)
A
Aakanksha lakhotiya
1 month ago

Anupam kher bhi bina baal wala g..chikna chaman h Muglo ne desh nhi luta h.. Ek samrajya banaya h..lord k ki iccha se.. Sone ka taz kaha h Raja ka dharam ab rajdharam nhi h Rajdharam m mugal aa gye h Ap mugal bne ..gaay halal kre Ap to hindu h..mandir pujte h..gaay kaise halal karenge.. Topi kaise lagayenge.. Bakre bhi halal hote h Pratyaksh ko praman ki jrurat nhi hoti Aj sajde m allah k sirr nhi Aj kitni asuri gaay samaj m paida ho gyi h Setan katna bahut jruri hota h Nhi to lord k ..mahabharat yhi bana dega Mahabharat ka pratyaksh bhi yhi aa jayega ..baba barbarik Khuda k liye surrender bhi baba barbari.... h Hinduo se aisi apeksha nhi ki ja sakti Mahabharat k kirdar h Baba barbarik ka naam hi prataksh h Jai shree shyam Satta pe sashan tha Isko badha chadha k naa bataye Shree krishna ne baba barbarik ka rape mtlb khatu naresh..to ye galat houga

A
Aakanksha lakhotiya
1 month ago

Anupam kher bhi bina baal wala g..chikna chaman h Muglo ne desh nhi luta h.. Ek samrajya banaya h..lord k ki iccha se.. Sone ka taz kaha h Raja ka dharam ab rajdharam nhi h Rajdharam m mugal aa gye h Ap mugal bne ..gaay halal kre Ap to hindu h..mandir pujte h..gaay kaise halal karenge.. Topi kaise lagayenge.. Bakre bhi halal hote h Pratyaksh ko praman ki jrurat nhi hoti Aj sajde m allah k sirr nhi Aj kitni asuri gaay samaj m paida ho gyi h Setan katna bahut jruri hota h Nhi to lord k ..mahabharat yhi bana dega Mahabharat ka pratyaksh bhi yhi aa jayega ..baba barbarik Khuda k liye surrender bhi baba barbari.... h Hinduo se aisi apeksha nhi ki ja sakti Mahabharat k kirdar h Baba barbarik ka naam hi prataksh h Jai shree shyam Satta pe sashan tha Isko badha chadha k naa bataye Shree krishna ne baba barbarik ka rape mtlb khatu naresh..to ye galat houga

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें