दिल्ली में बुलडोजर की लापरवाही से ढहा तीन मंजिला मकान, इलाके में मचा हड़कंप, Video
Delhi House Collapsed: दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के करावल नगर के प्रकाश विहार इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब दिल्ली-लोनी सीमा के पास बना चार मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मकान पूरी तरह खाली था, इसलिए किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ.
Follow Us:
Delhi House Collapsed: दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के करावल नगर के प्रकाश विहार इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब दिल्ली-लोनी सीमा के पास बना चार मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मकान पूरी तरह खाली था, इसलिए किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ.. हालांकि पास के दो मकानों को हल्का-फुल्का नुकसान जरूर पहुंचा है, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया..
कैसे बना और क्या चल रहा था मकान में काम
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक पशुपाल ने करीब पांच साल पहले 25 गज के छोटे से प्लॉट पर यह चार मंजिला इमारत बनवाई थी. नीचे के हिस्से में उनकी एक मैकेनिक की दुकान चलती थी, जबकि ऊपर की मंजिलों पर किराएदार रहते थे. पिछले करीब दो महीने से इलाके में नाले के निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, जो उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से कराया जा रहा था.
चार दिन पहले से शुरू हुई थी परेशानी
स्थानीय लोगों और अधिकारियों के मुताबिक, चार दिन पहले जेसीबी से खुदाई के दौरान मकान का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद धीरे-धीरे इमारत में दरारें आने लगीं और वह एक तरफ झुकने लगी. खतरे को समझते हुए मकान मालिक ने समझदारी दिखाते हुए पहले ही सभी किराएदारों को मकान खाली करा दिया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
दिल्ली के करावल नगर स्थित प्रकाश विहार कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढह गई।
राहत की बात यह रही कि समय रहते इमारत खाली करा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।#Delhi #KarawalNagar #BuildingCollapse pic.twitter.com/S5hcf5mx9F— Payall Singhh (@PayallSingh13) June 4, 2026Advertisement
हादसे से पहले दिखे खतरे के संकेत
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास मकान में दरारें तेजी से बढ़ने लगीं और इमारत और ज्यादा अस्थिर दिखने लगी. हालात को देखते हुए आसपास के लोगों को भी तुरंत वहां से हटा दिया गया ताकि कोई अनहोनी न हो. लेकिन शाम करीब पौने सात बजे के आसपास यह कमजोर हो चुका चार मंजिला ढांचा अचानक पूरी तरह जमींदोज हो गया.
मौके पर पहुंची राहत टीम और आगे की कार्रवाई
यह भी पढ़ें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, डीडीएमए और अन्य बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. इलाके को सुरक्षित किया गया और सड़क पर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है.