×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बकरीद पर नहीं कुर्बान होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, लाइमलाइट ने बचाई जान, अब दी जा रही है VIP ट्रीटमेंट

Viral Video: ईद-उल-अजहा से ठीक पहले एक भैंसा पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो गया..यह कोई आम भैंसा नहीं था, बल्कि एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा था, जो अपने सफेद रंग और सिर पर सुनहरी बालों जैसी लहराती लटों की वजह से सबकी नज़र में अलग दिखता था... इस अनोखे लुक की वजह से लोग इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेयरस्टाइल से जोड़ने लगे और इसके मालिक ने इसका नाम भी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया.

Author
28 May 2026
( Updated: 28 May 2026
08:55 AM )
बकरीद पर नहीं कुर्बान होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, लाइमलाइट ने बचाई जान, अब दी जा रही है VIP ट्रीटमेंट
Image Source: Canva
Advertisement

Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से ठीक पहले एक भैंसा पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो गया..यह कोई आम भैंसा नहीं था, बल्कि एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा था, जो अपने सफेद रंग और सिर पर सुनहरी बालों जैसी लहराती लटों की वजह से सबकी नज़र में अलग दिखता था... इस अनोखे लुक की वजह से लोग इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेयरस्टाइल से जोड़ने लगे और इसके मालिक ने इसका नाम भी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया. जैसे ही इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे..छोटे बच्चे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आम लोग सब इसके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लग गए...

700 किलो का विशालकाय भैंसा

यह भैंसा लगभग 700 किलोग्राम का था और ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया था.. लेकिन जैसे ही यह इंटरनेट पर मशहूर हुआ, बांग्लादेश सरकार ने इसे कुर्बानी से बचाने का फैसला किया. ढाका नेशनल जू के क्यूरेटर अतीकुर रहमान ने बताया कि भैंसे के लिए एक खास शेड तैयार किया गया है और उसकी देखभाल के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है.शुरू के दो हफ्तों तक इसे क्वारंटीन में रखा जाएगा ताकि यह सुरक्षित और स्वस्थ रहे..

क्यों पड़ा नाम ‘ट्रंप’?

Advertisement

भैंसे के पुराने मालिक जिया उद्दीन मृधा ने बताया कि उनके भाई ने इसके सिर पर हल्के सुनहरे और घने बालों की वजह से इसे ‘ट्रंप’ नाम दिया. यह बाल इतने अलग और असाधारण थे कि लोग इसे देखते ही उसकी तरफ आकर्षित हो जाते. कुछ ही दिनों में बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इसे देखने के लिए पहुंचे.

सरकार ने कुर्बानी से पहले भैंसे को सुरक्षित किया

ईद से पहले भैंसे को बेच दिया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे अपने कब्जे में ले लिया. पशुपालन विभाग ने पुलिस से संपर्क किया और इस दुर्लभ भैंसे को सुरक्षित रखने की अपील की. अधिकारियों का कहना था कि भैंसा अभी काफी जवान है और उसे सही देखभाल मिल सकती है.

Advertisement

बांग्लादेश में कुर्बानी का महत्व

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर हर साल लाखों पशुओं की कुर्बानी होती है. इस साल लगभग 1.2 करोड़ पशुओं- जिनमें बकरियां, भेड़, गाय और भैंसे शामिल हैं- की कुर्बानी की उम्मीद थी. इस त्योहार का धार्मिक और सामाजिक महत्व बहुत बड़ा है क्योंकि गरीब परिवारों को भी मांस खाने का मौका मिलता है. लेकिन इस बार ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का यह अनोखा भैंसा अपने अनोखे लुक और इंटरनेट की वजह से कुर्बानी से बच गया और अब इसे राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें