Advertisement
Weight Loss Juice: गर्मी में वजन घटाने में मददगार है ये जूस, अगर जान लेंगे बनाने का आसान तरीका
बेल का नियमित सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शर्बत वरदान से कम नहीं. यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.
Advertisement
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट संबंधी समस्याओं के साथ थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और ठंडक देने वाला बेल का शर्बत स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होता है.
बेल का शर्बत वरदान से कम नहीं
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बेल का नियमित सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. बाजार के ठंडे पेय और शक्कर वाले जूस की जगह घर का बना बेल का शर्बत वरदान से कम नहीं. यह सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक है.
Advertisement
गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है बेल का शर्बत
Advertisement
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं. बेल का शर्बत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला सबसे अच्छा पेय है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन बेल के शर्बत का नियमित सेवन करने से ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है.
पाचन तंत्र को रखे मजबूत
Advertisement
बेल के शर्बत के सेवन से तन-मन को एक-दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. बेल में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और बवासीर जैसी परेशानी में भी राहत देता है.यहां तक की दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं में भी असरदार है. बेल का शर्बत दस्त की समस्या को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है. यह पेट की सूजन कम करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है.
दिल को रखे स्वस्थ
कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. यह रक्त शुद्धि भी करता है. बेल खून को शुद्ध करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है. इससे त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है.
Advertisement
महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
बेल का शर्बत प्रसव के बाद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचाता है. यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है.
वजन घटाने में मददगार
Advertisement
बेल का जूस वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. बेल में हाइ मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह जूस पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है. इसके अलावा, बेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जो वेट लॉस में मददगार होते हैं.
कैसे बनाएं बेल का जूस
यह भी पढ़ें
बेल का शर्बत बनाने के लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाकर तैयार करें. गर्मियों में रोज सुबह या दोपहर में एक गिलास बेल का शर्बत पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है. और वजन घटाने में भी मददगार है.