Advertisement

Loading Ad...

तरबूज और बिरयानी से मौत? कौन-कौन से Food Items साथ में खाने से हो सकता है जान का खतरा?

क्या वाक़ई तरबूज़ और बिरयानी खाकर किसी की मौत हो सकती है? क्या वाक़ई हमारे आसपास ऐसे Food Items मौजूद हैं जिनका Combination हमारे और आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

Image Credits: Canva
Loading Ad...

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई रात को बिरयानी खाए और उसके दो चार घंटे बाद तरबूज़ खाए और वो रात उसकी आख़िरी रात साबित हो जाए ? क्या ये ख़बर डराती नहीं है कि बिरयानी और तरबूज खाकर एक परिवार के 4 सदस्यों की एक ही रात में मौत हो गई ? ज़ाहिर है ये ख़बर इतनी डरावनी है कि हर चीज खाने से पहले अब सोचना पड़ेगा लेकिन क्या सच में ऐसा है ? क्या वाक़ई तरबूज़ और बिरयानी खाकर किसी की मौत हो सकती है ? क्या वाक़ई हमारे आसपास ऐसे Food Items मौजूद हैं जिनका Combination हमारे और आपके लिए खतरनाक हो सकता है ? आज इस रिपोर्ट में यही आपको समझाएंगे लेकिन सबसे पहले बात करते हैं बिरयानी और तरबूज वाली खबर से.

क्या है पूरा मामला ?

मुंबई के पायधुनी इलाक़े में 25 अप्रैल की रात एक परिवार ने रात लगभग 10 बजे के आसपास बिरयानी खाई. बिरयानी खाने के लगभग 2-3 घंटे बाद मतलब लगभग देर रात क़रीब 1 बजे के आसपास परिवार ने तरबूज़ खाया. 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे के आसपास परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सबको उलटी और लूज़ मोशन की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते हालत ज़्यादा बिगड़ने लगी तो सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 साल के अब्दुल्ला दोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन, 16 साल की बेटी आयशा और 13 साल का बेटा जैनब के रूप में हुई है. एक ही दिन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे अस्पताल को हिला कर रख दिया. 

Loading Ad...

क्या Food Combination से हुई मौत ?

Loading Ad...

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी आई कि चारों लोगों की किडनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और Food Poisoning के तहत मौत हुई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है और विसरा जांच के लिए सैंपल भेज दिये हैं. अब हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि असली वजह क्या है ? क्योंकि बिरयानी लगभग 9 लोगों ने खाई थी लेकिन तरबूज परिवार के चार लोगों ने. बिरयानी खाने वाले बाकि 5 सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन डॉक्टर्स का साफ़ कहना है कि उन्हें ऐलान नहीं लगता कि तरबूज़ और बिरयानी खाने से ऐसा हुआ है. डॉक्टर्स को ये मामला ज़हर का लग रहा है. डॉक्टर के बयान पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि किसी ने परिवार को ज़हर तो नहीं दिया है ? दूसरा कारण ये भी मानाा जा रहा है कि हो सकता है जो खाना चारों सदस्यों ने खाया वो ख़राब था जिसके कारण गैस, डिहाइड्रेशन और मौत तक हो सकती है. तीसरी संभावना किसी केमिकल की लगाई जा रही है जो फल विक्रेता या उत्पादक ने इस्तेमाल किया हो. फ़िलहाल ये जांच का विषय है कि मौत किस वजह से हुई है लेकिन आइये आपको कुछ Food Combination के बारे में बताते हैं जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

Loading Ad...

दूध और खट्टे फल

संतरा, नींबू या फिर अंगूर जैसे फल खट्टे होते हैं. इनमें सिट्रिक एसिड होता है. कहा जाता है कि जब ये दूध के साथ मिलता है तो पेट में दूध फट सकता है जिससे भारीपन और सीने में जलन हो सकती है.

दूध और फलों के बीच हमेशा एक घंटे का अंतर ज़रूर रखें. हां, आम जैसे फलों का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है.

Loading Ad...

शहद और उबलता पानी/चाय

गुनगुने पानी में शहद मिलाना सुरक्षित हो सकता है लेकिन उबलते हुए पानी में नहीं. 

आयुर्वेद कहता है कि शहद को बहुत तेज़ तापमान पर गर्म करने से उसकी प्राकृतिक संरचना बदल जाती है और वो टॉक्सिन पैदा कर सकती है.

Loading Ad...

सोडा/कोल्ड ड्रिंक और पुदीना

कई बार देखा गया है कि ये Combination पेट के अंदर बहुत ज़्यादा गैस बना देता है और पेट फूलने जैसी समस्या पैदा करता है.

हालांकि ये जानलेवा नहीं होता लेकिन थोड़ी देर के लिए आपको परेशान ज़रूर कर सकता है.

Loading Ad...

फल और भारी भोजन

फल भले ही बहुत जल्दी पच जाते हैं लेकिन कोशिश करनी चाहिये कि इन्हें सूरज डूबने से पहले खाया जाए.

भारी भोजन के तुरंत बाद तो फल खाने से हमेशा बचना चाहिये, कई बार ये फ़ायदा पहुंचाने रे बजाए गैस बना देते हैं.

Loading Ad...

दूध और मछली

कहते हैं कि मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिये. हालांकि आज तक इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिला है, लेकिन माना जाता है कि मछली की तासीर गर्म होती है और दूध की ठंडी, जब ये पेट में मिक्स होता है तो स्किन एलर्जी कर सकता है.

यह भी पढ़ें

ये जानकारी तमाम सोर्स के आधार पर आपको दी गई है, अगर आप Diet Conscious है तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही अपने खाने की आदतों को चुनें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...