Advertisement
Valentine’s Day Gift: वैलेंटाइन डे पर मूलांक के हिसाब से दीजिए पार्टनर को गिफ्ट, रिश्तों में आएगी मजबूती
Valentine Day 2026: अगर आप अंक ज्योतिष के मुताबिक़ यानि मूलांक के अनुसार अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे तो इससे ना सिर्फ आपका रिश्ता मजबूत होगा बल्कि प्यार भी बढ़ता है. चलिए जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन-सा गिफ्ट बेस्ट है.
Advertisement
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है, प्यार के इस मौसम में हर कोई पॉर्टनर को स्पेशल फ़ील कराने की तैयारी कर रहा है. अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट तलाश कर रहे हैं तो उन्हें मूलांक के हिसाब से गिफ्ट दें.
मूलांक के अनुसार अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे
अगर आप अंक ज्योतिष के मुताबिक़ यानि मूलांक के अनुसार अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे तो इससे ना सिर्फ आपका रिश्ता मजबूत होगा बल्कि प्यार भी बढ़ता है. चलिए जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन-सा गिफ्ट बेस्ट है.
Advertisement
Advertisement
मूलांक 1
मूलांक एक वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है. ऐसे में इन्हें आप पेन, स्टाइलिश वॉच या डायरी गिफ्ट कर सकते हैं.
Advertisement
मूलांक 2
मूलांक दो वाले लोगों की बात करें तो ये लोग काफी इमोशनल होते हैं. इनके लिए रिश्ते काफी मायने रखते हैं. इसलिए ऐेसे लोगों को गिफ्ट में हैंडमेड कॉर्ड या फोटो फ़्रेम दिए जा सकते हैं.
Advertisement
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले ख़ुशमिज़ाज और क्रिएटिव स्वभाव के होते हैं. और इस मूलांक के लोगों को कलरफुल चीजें काफी पसंद आती हैं. ऐसे में इन लोगों को किताबें, म्यूज़िक से जुड़ी चीजें या आर्ट से जुड़ी चीजें गिफ्ट में दी जा सकती है.
Advertisement
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग बहुत ही सिंपल और शांत होते हैं. ये लोग दिखावे से ज्यादा अपने काम को महत्व देना ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए उन्हें गिफ्ट में काम से जुड़ी चीजें देना बेस्ट है. वैलेंटाइन डे के मौके पर इन्हें गैजेट्स या ऑर्गनाइज़र गिफ्ट किया जा सकता है.
Advertisement
मूलांक 5
मूलांक 5 वाले लोगों को घूमना-फिरना बेहद पसंद होता है. ऐसे में इन लोगों को ट्रैवल बैग या ट्रैवल से जुड़ी चीजें गिफ्ट में दी जा सकती हैं. इसके अलावा इन्हें परफ़्यूम भी उपहार में दिया जा सकता है.
Advertisement
मूलांक 6
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है. इसलिए ये लोग प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण से जुड़े होते हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर इन्हें ज्वेलरी, कपड़े या फूल गिफ्ट में दे सकते हैं.
Advertisement
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोगों का स्वभाव सोचने-समझने वाला होता है और इन्हें पढ़ने, लिखने और घुमने का काफी शौक होता है. ऐसे में इन लोगों को वैलेंटाइन डे पर किताबें या मेडिटेशन से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सही रहता है.
Advertisement
मूलांक 8
मूलांक 8 की बात करें तो इन लोगों का स्वभाव बहुत ही महत्वाकांक्षी होता है. अगर आपके पार्टनर का मूलांक भी 8 है तो आप उन्हें ब्रांडेड एक्सेसरीज़ या कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं.
Advertisement
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले एनर्जी और जोश से भरपूर होते हैं और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस होते हैं. ऐसे में इन लोगों को फिटनेस से जुड़ी चीजें गिफ्ट में दी जा सकती है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है. NMF NEWS इसकी पुष्टि नहीं कर करता है. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.