Advertisement

Loading Ad...

Valentine Week Travel Ideas: 7 दिन और 7 अलग जगह… Propose Day पर अपने पार्टनर के साथ कहां जाने का कर रहे प्लान?

अगर आप इस वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ फूल, टेडी, गिफ्ट और चॉकलेट देने से काम नहीं चलने वाला है. इस हफ्ते के हर दिन को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर रोमांटिक, एडवेंचर और नेचर का मजा लेना एक बेहतरीन तरीका है, इससे आपका वैलेंटाइन वीक ना सिर्फ रोमांटिक बल्कि एंटरटेनिंग भी बन सकता है.

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक का इंतज़ार सभी कपल्स को रहता है. यूं तो प्यार का इज़हार करने और अपने पार्टनर के साथ ख़ास पल बिताने के लिए हर दिन ख़ास होता है. आप चाहें तो अपने पार्टनर के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे जैसा बना सकते हैं. लेकिन वैलेंचाइन वीक जो कि 7 फरवरी से शुरु होकर 14 फरवरी तक रहता है, इस दौरान अपने प्यार का इज़हार करने और अपने पार्टनर के साथ ख़ास पल बिताने का सबसे रोमांटिक समय होता है. 

वैलेंटाइन वीक पर कहां जाएं?

अगर आप इस वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ फूल, टेडी, गिफ्ट और चॉकलेट देने से काम नहीं चलने वाला है. इस हफ्ते के हर दिन को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर रोमांटिक, एडवेंचर और नेचर का मजा लेना एक बेहतरीन तरीका है, इससे आपका वैलेंटाइन वीक ना सिर्फ रोमांटिक बल्कि एंटरटेनिंग भी बन सकता है. 

Loading Ad...

अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है, इस रिपोर्ट में हम आपको सात दिन के लिए सात अलग-अलग जगहों पर जाने का आइडिया देंगे. ताकि आपका वैलेंटाइन वीक पूरी तरह से ख़ास और स्पेशल बन सकें. 

Loading Ad...

7 फरवरी- रोज डे 

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के पहला दिन की शुरुआत रोज़ डे शुरु होती है.  इस दिन सभी पार्टनर एक दूसरे को रोज़ देकर प्यार लुटाते हैं. इस दिन अगर आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप किसी गार्डन में घुमने जा सकते हैं. सर्दियों के मौसम में कई जगह Flower Show लगता होता है. जहां आप जा सकते हैं. गार्डन में घुमने के साथ साथ अपने पार्टनर को रोज देना काफी मजेदार होगा. 

8 फरवरी-प्रपोज डे

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन की शुरुआत प्रपोज़ डे से शुरु होती है. इस दिन कई पार्टनर एक दूसरे को प्रपोज़ करते हैं और अपने प्यार का इज़हार करते हैं. इस दिन कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसी जगह जाएं जहां थोड़ी शांति हो. कई कैफे प्रपोज़ डे के लिए ख़ास टेबल बुक करने का मौका देते हैं. यहां जाकर आप कैंडल नाइट डिनर डेट पर जा सकते हैं, ये जगह आपके लिए एक दम ख़ास रहेगी,  क्योंकि यहां पर आप अपने पार्टनर को प्रपोज़ भी करते हैं. 

9 फरवरी-चॉकलेट डे 

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन की शुरुआत चॉकलेट डे से शुरु होती है. इस दिन कई शहरों में चॉकलेट डे के मौके पर तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं. कई बेकरी लोगों को उनके पार्टनर के साथ आमंत्रित करती है. ऐसे में आप अपने पॉर्टनर के साथ किसी बेक इवेंट में भी जा सकते है.

10 फरवरी-टेडी डे

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन की शुरुआत टेडी डे  से शुरु होती है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को क्यूट-क्यूट से टेडी वियर गिफ्ट में देते हैं. आप इस दिन कहीं जाना चाहते हैं तो पिकनिक पर जाएं. पार्टनर के साथ इस दिन पिकनिक पर जाकर समय बीतना आपके दिन को ख़ास बना देगा. 

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन की शुरुआत प्रॉमिस ड  से शुरु होती है. इस दिन लोग अपने पार्टनर से वादा करते हैं, हमेशा साथ निभाने की कसमें खाते हैं. ये दिन भी पार्टनर के साथ बिताने के लिए काफी ख़ास होता है. इस दिन किसी कॉफी डेट पर अपने पार्टनर को ले जाएं और वहां उनसे ख़ास वादा करें. 

12 फरवरी- हग डे 

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन की शुरुआत हग डे  से शुरु होती है. ये दिन बिना कुछ बोले बहुत कहने का होता है. इस दिन पार्टनर एक दूसरे को हग करते हैं, इस दिन कहीं जाने का सोच रहे हैं तो किसी नदी किनारे जाकर बैठें. अगर आपके शहर में कोई रिवर फ़्रंट है, तो उससे बेहतर जगह इस दिन के लिए कुछ हो ही नहीं सकती है. 

13 फरवरी- किस डे 

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन की शुरुआत किस डे  से शुरु होती है. ये दिन सिर्फ पार्टनर को किस करने के लिए नहीं बल्कि अपने रिश्ते की नई शुरुआत के लिए भी सही है. ऐसे में आप चाहें तो इस दिन कहीं ऐसी जगह डेट पर जाएं, जहां जाना आपके पार्टनर को काफी पसंद हो, ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के काफी क़रीब आ जाएंगे. 

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे 

Loading Ad...

वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन की शुरुआत वैलेंटाइन डे से शुरु होती है. इस दिन रिश्ते का इज़हार और साथ होने की खुशी किसी अच्छे कैफे में डिनर के साथ मनाएं. इस दिन अपने पार्टनर को किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में लेकर जाएँ और अपने पार्टनर की पसंद की डिशेज के साथ डेट प्लान करें. ऐसे करने से आपकी पार्टनर काफी ख़ुश होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...