Advertisement

Teddy Bear Day: जाने क्यों मनाया जाता है ये दिन, पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए क्यों खास होते हैं टेडी

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन की शुरुआत टेडी डे से शुरु होता है.ये दिन कपल्स का फ़ेवरेट होता है, क्योंकि इस दिन लोग अपने पार्टनर को सॉफ्ट और प्यारा का टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार का इज़हार करते हैं. साथ ही टेडी बियर देकर उन्हें स्पेशल फ़ील करवाते हैं.

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन की शुरुआत टेडी डे से शुरु होता है,  वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार करने वाला होता है, रोज डे, प्रपोज़ डे और चॉकलेट डे के बाद टेडी डे आता है. इस दिन पार्टनर एक दूसरे को स्पेशल फ़ील कराने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट के दौरान टेडी देते हैं और अपने प्यार का इज़हार करते हैं. अगर आपको भी ये ख़ास दिन बनाना पसंद है, तो चलिए आपको बता दें कि ये ख़ास दिन क्यों सेलिब्रेट किया जाता है. 

जानें कब है टेडी डे?

इस साल टेडी डे 10 फरवरी यानि मंगलवार को मनाया जाएगा. ये दिन कपल्स का फ़ेवरेट होता है, क्योंकि इस दिन लोग अपने पार्टनर को सॉफ्ट और प्यारा का टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार का इज़हार करते हैं. साथ ही टेडी बियर देकर उन्हें स्पेशल फ़ील करवाते हैं. 

क्यों मनाया जाता है टेडी डे?

टेडी डे मनाने के पीछे वैसे तो कोई ख़ास वजह नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि इसकी शुरुआत टेडी बियर के नाम से हुई थी, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रुजवेल्ट के सम्मान में रखा गया था. वहीं रिश्तों के लिहाज़ से देखें तो टेडी बियर को कंफर्ट के लिए होता है. जिस तरह एक टेडी बियर हमेशा पास रहता है और अकेलेपन में साथ देता है, उसी तरह पार्टनर को टेडी देना ये संदेश देता है कि जब मै पास ना रहूं, तब भी मेरी ये यादें और ये टेडी तुम्हारे साथ रहेगा. इसलिए ये दिन मनाया जाता है और कप्लस एक दूसरे को टेडी बियर देकर एक प्यार का इज़हार करते हैं. 

पार्टनर को स्पेशल फ़ील करवाने के लिए जानें क्यों बेस्ट है टेडी?

टेडी बियर एक ऐसा तोहफा है जो सालों तक पुराना नहीं होता है. इसकी क्यूटनेस किसी का भी मूड ठीक कर सकती है. फूल मुरझा सकते हैं, च़ॉकलेट खत्म हो सकती है पर टेडी बियर सालों साल पार्टनर के पास रहता है. किसी सॉफ्ट चीज़ को लगाने से आपका मूड फ्रेश हो जाता है. और टेडी बियर से बेहतर क्या होगा.

क्यों ख़ास होता है टेडी डे? 

टेडी बियर कई लिहाज़ से कपल्स के लिए ख़ास होता है. क्योंकि दो पार्टनर के बीच रिश्तों को और गहरा कर देता है. साथ ही उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देता है. इसलिए ये दिन कपल्स के लिए काफी ख़ास होता है.साथ ही इस अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →