Advertisement

दस्त या पेचिश से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत पाएं राहत, बस जान लें किस तरह से करें सेवन

अचानक खाने-पीने की आदतों में बदलाव होने पर हो जाता है.ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जो आपको जल्दी राहत दिलाते हैं.

दस्त या पेचिश (डायरिया) अक्सर अचानक खाने-पीने की आदतों में बदलाव होने पर हो जाता है. इससे पेट में दर्द, बार-बार दस्त, कभी-कभी हल्का बुखार और कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जो आपको जल्दी राहत दिलाते हैं. 

अनार के छिलके का पाउडर

सबसे पहला उपाय अनार के छिलके का पाउडर है.  अनार का छिलका पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे सुखाकर पाउडर बना लें और आधा से एक चम्मच पाउडर को शहद या छाछ में मिलाकर दिन में 3-4 बार लें. ये पेट की जलन कम करता है और दस्त को रोकने में मदद करता है. 

केला और पपीता

दूसरा तरीका है केला और पपीता.  केला और पपीता पेट को आराम देते हैं. पका केला खाने से पेट की मरोड़ और दस्त दोनों में राहत मिलती है और पपीता पेट को साफ करके दस्त और कब्ज में राहत दिलाता है. 

अजवाइन, जीरा और हींग वाला मिश्रण

तीसरा उपाय है अजवाइन, जीरा और हींग वाला मिश्रण. इन मसालों में पेट के लिए बेहतरीन गुण होते हैं. आधा चम्मच जीरा, थोड़ी अजवाइन और चुटकी भर हींग को 1 कप गर्म पानी या ताजे छाछ में मिलाकर दिन में 2 बार लेने से पेट की गैस और मरोड़ कम होती है और दस्त धीरे-धीरे रुकते हैं. 

हल्दी और शहद

चौथा उपाय है हल्दी और शहद. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह पेट के इंफेक्शन से लड़ता है. आधा चम्मच हल्दी को 1 चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 बार खाने से दस्त जल्दी रुकते हैं और शरीर में ताकत भी बनी रहती है. 

पानी और छाछ पीना

पांचवां और सबसे आसान उपाय है खूब पानी और छाछ पीना. डायरिया में सबसे बड़ी चिंता शरीर में पानी की कमी होती है. इसलिए दिनभर खूब पानी पीएं. मट्ठा या छाछ भी बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें पोटैशियम और नमक होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. अगर पसंद हो तो नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं.

जंक फूड कम खाएं

इसके अलावा, बाहर का तेल-भरा और जंक फूड कम खाएं, ताजी सब्ज़ियां और फलों का सेवन बढ़ाएं और बहुत ठंडी चीजों से बचें. 

डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी

अगर ये उपाय अपनाने के बावजूद दस्त 2-3 दिन में ठीक न हों या बुखार बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →