Advertisement
गर्मी में पीना शुरु करें ये शरबत, तेजी से घटने लगेगा वजन, अगर जान लेंगे किस तरह से करना है सेवन
सत्तू में ठंडक देने वाले गुण मौजूद हैं. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है. फाइबर मल त्याग को नियमित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है.
Advertisement
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाली कई देशी ड्रिंक्स लोकप्रिय हैं, लेकिन इनमें से एक सबसे फायदेमंद और पौष्टिक पेय है सत्तू का शरबत. गर्मियों में सत्तू को वरदान माना जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है.
हर उम्र के लोगों के लिए फायदे सत्तू
सत्तू एक पारंपरिक भारतीय आहार है जो गर्मी के मौसम में ताजगी और स्वास्थ्य का खजाना साबित होता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है.
Advertisement
आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सत्तू का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर रखता है.
Advertisement
पाचन को रखें स्वस्थ
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में ठंडक देने वाले गुण मौजूद हैं. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है. फाइबर मल त्याग को नियमित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है.
Advertisement
किन जगहों पर सत्तू का सेवन ज्यादा किया जाता है?
साथ ही सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है. यह भारत के कई राज्यों में खासा लोकप्रिय है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्तू का रोजाना सेवन किया जाता है. इसे मुख्य रूप से चना, गेहूं, जौ जैसे अनाजों को भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है.
शरीर को ठंडा रखता है सत्तू
Advertisement
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है. सत्तू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को ठंडा रखता है. गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, ऐसे में सत्तू का शरबत प्यास बुझाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है. साथ ही यह पाचन को मजबूत बनाता है.
वजन कम करने में फायदेमंद सत्तू
वजन कम करने के लिए सत्तू एक बेहतरीन, उच्च-प्रोटीन और फाइबर युक्त सुपरफूड है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर अनहेल्दी स्नैकिंग को कम करता है. ये metabolism को तेज करता है, पाचन में सुधार करता है, और 1-2 बड़े चम्मच रोजाना लेने पर तेजी से वजन घटाने में मदद करता है.
Advertisement
किस तरह करें सत्तू का सेवन
सत्तू को कई रूपों में खाया और पीया जा सकता है. गर्मियों में इसका ठंडा शरबत सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें नमक, नींबू, जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर बनाया गया शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि गर्मी से बचाव भी करता है. इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और चपाती भी बनाई जा सकती है या फिर इसके घोल को भी काफी पसंद किया जाता है.
डायबिटीज़ को करे कंट्रोल
Advertisement
यह भी पढ़ें
सत्तू में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी सत्तू फायदेमंद साबित होता है.