×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Promise Day 2026: गिफ्ट से ज्यादा कीमती है वादा, बस ये गलतियां मत कर देना, वरना एक पल में सब बिगड़ जाएगा

प्रॉमिस डे वो दिन होता है, जो एक कच्चे और नाज़ुक रिश्तों को मज़बूत करने का और अपने पार्टनर को ये यकीन दिलाने का है कि चाहे हालात कैसे भी हों, आप अपने पार्टनर का हाथ और साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. वहीं प्रॉमिस डे पर इन को गलतियों करने से बचे वरना बनती बात बिगड़ जाएगी.

Promise Day 2026: गिफ्ट से ज्यादा कीमती है वादा, बस ये गलतियां मत कर देना, वरना एक पल में सब बिगड़ जाएगा
Advertisement

वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन की शुरुआत प्रॉमिस डे से शुरु होती है. ये हर कपल के लिए बेहद ही इमोशनल और भरोसेमंद दिन है. तोहफे और फूल एक समय के बाद खराब और बेकार हो जाते हैं. लेकिन सच्चा वादा ज़िंदगी भर साथ निभाता है. 

प्रॉमिस डे पर ना करें ये गलतियां 

प्रॉमिस डे वो दिन होता है, जो एक कच्चे और नाज़ुक रिश्तों को मज़बूत करने का और अपने पार्टनर को ये यकीन दिलाने का है कि चाहे हालात कैसे भी हों, आप अपने पार्टनर का हाथ और साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. वहीं प्रॉमिस डे पर इन को गलतियों करने से बचे वरना बनती बात बिगड़ जाएगी.

वादा करने का सही तरीका

वही वादा करें जिसे आप निभा सकें. पार्टनर को ख़ुश करने के लिए कभी भी चाँद तारे तोड़ लाने जैसे झूठे वादे ना करें. ऐसे वादें करें जो सच्चे हों, जैसे की आप ये वादा कर सकते हैं, मुश्किल वक्त में पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे.

Advertisement

बदलाव का करें वादा

इस दिन चाँद तारे तोड़ लाने जैसे वादे करके के बजाय अपने पार्टनर से बदलाव का वादा करें. अगर आपकी कोई आदत आपके पार्टनर को परेशानी करती है तो उसे सुधारने का वादा करें. अगर आप अपने पार्टनर पर गुस्सा करते हैं या उन्हें टाइम नहीं दे पाते हैं, तो इन आदतों का सुधारने का वादा करें. प्रॉमिस डे पर इससे बढ़िया गिफ्ट उनके लिए कुछ और नहीं होगा. 

नोट पर लिखें वचन

प्रॉमिस डे पर अपनी भावनाओं को इस बार किसी नोट पर लिखकर व्यक्त करें. लिखित में कही गई बात वादे की गंभीरता को बढ़ा देती है. किसी ग्रीटिंग कार्ड या स्पेशल नोट के ज़रिए आप अपने पार्टनर को प्रॉमिस डे पर स्पेशल फ़ील कराएं. ऐसा करने से उन्हें काफी खुशी होगी. 

छोटा लेकिन जरूरी वादा करें

Advertisement

कई बार बड़े-बड़े वादों से ज्यादा जरुरी छोटे वादे होते हैं. लोग प्यार प्यार में बड़े-बड़े वादे कर देते हैं, जिन्हें पूरा भी नहीं कर पाते. लेकिन छोटे वादे भी काफी मायने रखते हैं. जैसे की आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि हर रोज़ ऑफ़िस से आकर कम से कम 15 मिनट उनसे ही बात करेंगे.

दवाब में वादा ना करें 

प्रॉमिस डे पर गलती करने से बचना भी जरुरी है. अगर आप किसी बात के लिए तैयार नहीं है, तो सिर्फ पार्टनर का दिल रखने के लिए हां न कहें, अधूरा वादा बाद में  रिश्तों में कड़वाहट लाता है. 

Advertisement

पूराने वादों का ना करें जिक्र

प्रॉमिस डे पर पूराने वादों और शिकायतों का जिक्र ना करें. अपने पार्टनर से ये बिल्कुल ना बोलें की तुमने पिछला वादा नहीं निभाया. ऐसा करने से रिश्ते में खठास आ सकती है. इस दिन नई शुरुआत पर ध्यान दें. 

बहुत सारे वादे एक साथ ना करें

इस दिन भावनाओं में बहकर जरुरत से ज्यादा एक साथ कई सारे वादे ना करें. एक ही वादा करें, लेकिन उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं. ये आपके पार्टनर को ज्यादा खुशी देगा. 

Advertisement

शर्तों के साथ वादे ना करें

यह भी पढ़ें

इस दिन शर्तों के साथ वादा बिल्कुल ना करें, क्योंकि वादे निस्वार्थ भाव से किए जाते हैं, पार्टनर के सामने ये ना कहें की अगर तुम ये करोगे तो मैं ये करुंगा. इसलिए शर्तों के साथ वादे करने से बचें 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें