Advertisement
Navratri Special Drink: व्रत के दौरान पीएं ये खास ड्रिंक, कंट्रोल में रहेगा वजन, बस जान ले कैसे करें सेवन
व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, ऐसे में इस ड्रिंक का सेवन जरुर करें. जो ना सिर्फ आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग करेगा. बल्कि वजन को भी बढ़ने से रोकेगा.
Advertisement
चैत्र नवरात्र के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, लेकिन भारी भोजन से परहेज भी करना पड़ता है. ऐसे में नींबू पानी एक आसानी से बनाए जाने वाला, प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है, जो व्रत में न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है.
व्रत में नींबू पानी है सेहत के लिए वरदान
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इस घरेलू नुस्खे को काफी फायदेमंद बताता है. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए वरदान साबित होता है. नींबू में भरपूर विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है. व्रत के दिनों में शरीर कमजोर होने का खतरा रहता है, लेकिन नींबू पानी नियमित लेने से सर्दी-जुकाम, थकान और संक्रमण से बचाव होता है.
Advertisement
पाचन भी रहेगा दुरुस्त
Advertisement
व्रत में अक्सर पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है, एसिडिटी को कम करता है और आंतों को साफ करता है. इससे व्रत आसानी से पूरा होता है और शरीर हल्का महसूस होता है.
लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार
Advertisement
साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. व्रत के दौरान शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा बनी रहती है
कंट्रोल में रहेगा वजन
नींबू पानी वजन नियंत्रण में भी सहायक है. व्रत में मीठे-तले भोजन से परहेज करने के बावजूद कई लोगों का वजन बढ़ जाता है. गुनगुना नींबू पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, फैट बर्न करने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित रखता है. व्रत के बाद भी इसे जारी रखने से वजन संतुलित रहता है.
Advertisement
त्वचा के लिए भी है रामबाण
त्वचा के लिए भी यह रामबाण है. व्रत में पानी कम पीने से त्वचा रूखी हो सकती है. नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मुंहासे, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरा चमकदार बनाते हैं. नियमित सेवन से त्वचा जवां और स्वस्थ दिखती है.
कैसे बनाएं नींबू पानी
Advertisement
यह भी पढ़ें
नींबू पानी बनाने का तरीका भी आसान है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें. स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं, लेकिन चीनी बिल्कुल न डालें. बहुत गर्म पानी न लें, सिर्फ गुनगुना ही इस्तेमाल करें. व्रत में फलाहार के साथ या दिन में 2-3 बार पी सकते हैं.