Advertisement

Loading Ad...

गर्मी में पसीने के कारण बढ़ी स्कैल्प की परेशानी, ज्यादा झड़ने लगे बाल, जानें क्या हैं इसकी वजह और बचाव के तरीके

गर्मियों में अक्सर पसीना आना आम बात है, लेकिन हम पसीने से होने वाली समस्या को अनदेखा कर देते हैं. जिससे स्कैल्प पर जमा पसीना डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में जानें इससे बचाव के बेहद आसान और घरेलू उपाय.

Image Source: CANVA
Loading Ad...

गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर स्कैल्प पर आने वाला पसीना सिर्फ बेचैनी नहीं बढ़ाता, बल्कि कई लोगों में बाल झड़ने, डैंड्रफ और खुजली, बदबू जैसी समस्याओं का कारण भी बन जाता है. हालांकि यह समझना जरूरी है कि पसीना सीधे बाल नहीं झाड़ता बल्कि पसीने के साथ जमा होने वाला तेल, धूल, बैक्टीरिया और फंगस स्कैल्प का बैलेंस बिगाड़ देता है. जिससे ऐसी समस्या सामने आती है.

वैज्ञानिकों के अनुसार पसीना यदि गर्मीयों में बहुत अधिक आता है, तो स्कैल्प को सामान्य रुप से साफ रखना जरूरी होता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक पसीना अपने आप में बाल झड़ने का कारण नहीं होता है, बल्कि बालो का झड़ना आमतौर पर आनुवंशिक कारणों (Genetic causes), हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव या कुछ क्लिनिक स्थितियों से जुड़ा होता है. इन सभी समस्याओं से बचावा के लिए सबसे जरूरी है कि स्कैल्प को साफ और ठंडा रखा जाए. हल्की तेल मालिश इसमें मदद कर सकती है; ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है. 

गर्मियों में स्कैल्प पर पसीना आने की क्या वजह होती है?

Loading Ad...

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना आना एक सामान्य बात है, लेकिन जब यह पसीना स्कैल्प में ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो यह अनेक तरह की समस्या पैदा कर देता है. बहुत से लोगों को गर्मी के मौसम में खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है. जिसके कारण उनके बाल झड़ने लगते है, और स्कैल्प में खुजली होने लगती है.

Loading Ad...

सिर की स्किन में शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना के मुताबिक ज्यादा स्वेट ग्लैंड्स होती है. धूप में निकलने पर, एक्सरसाइज करने पर, हेलमेट पहनने पर, लंबे समय तक बाहर रहने पर सिर पर ज्यादा पसीना आता है. यह शरीर का प्राकृतिक तरीका है. जिससे शरीर खुद को ठंडा रखता है

स्कैल्प और बालों को बचाने के उपाय?

Loading Ad...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीना आवश्यक होता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर स्कैल्प भी सूखा और असंतुलित हो सकता है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा रोज पानी पीना आवश्यक होता है, पानी शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और स्कैल्प को साफ रखने में भी सहायक होता है.

पसीने से स्कैल्प को ऐसे बचा सकते हैं!

यह भी पढ़ें

स्कैल्प को साफ रखना, बालो को लंबे समय तक गीला न रखें, पर्याप्त पानी पिएं, ढीले हेयरस्टाइल और हीट स्टाइलिंग कम करें, स्कैल्प को साफ रखने के लिए एलोवेरा जेल और आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते है. अगर डैंड्रफ, खुजली या ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, तो ज्यादा घरेलू उपायों पर ज्यादा निर्भर रहने की बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट (स्किन स्पेशलिस्ट) से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...