जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गर्मियों में खाएं खरबूजे की खीर, शरीर को मिलेगी ठंडक और ताजगी

खरबूजे की खीर भी फायदेमंद होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर उसमें चावल मिलाए जाते हैं और इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर मिठास बढ़ाई जाती है.

गर्मियों में खाएं खरबूजे की खीर, शरीर को मिलेगी ठंडक और ताजगी
Image Credits: Uttar Pradesh Tourism/Instagram
Advertisement

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि क्या खाएं, क्या नहीं? गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली मौसमी चीजों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में खरबूजे की खीर एक खास मीठा है. जो न सिर्फ स्वाद में हल्की और ताजगी भरी बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

खरबूजे की खीर दूध, चावल और पके हुए खरबूजे के गूदे से तैयार की जाती है. इसका स्वाद हल्का मीठा और क्रीमी होता है, जो गर्मियों में ठंडक का अहसास देता है. लोग इसे घरों में आसानी से बना सकते हैं.

शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार

Advertisement

आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजा गर्मियों में शरीर के लिए एक प्राकृतिक वरदान माना जाता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मी में जब पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तब खरबूजा इस कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है.

विटामिन और फाइबर से भरपूर

इसके अलावा, खरबूजे में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर रखते हैं. फाइबर की मौजूदगी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है.

शरीर और पेट को देता है ठंडक

आयुर्वेद में खरबूजे को ठंडा प्रभाव वाला फल माना गया है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है. यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह आंखों की सेहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजा कम कैलोरी वाला फल है, जो वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

ऐसे बनाएं खरबूजे की खीर

यह भी पढ़ें

खरबूजे की खीर भी फायदेमंद होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर उसमें चावल मिलाए जाते हैं और इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर मिठास बढ़ाई जाती है. अंत में पके हुए खरबूजे के गूदा को डालकर मिश्रण को अच्छी तरह पकाया जाता है. तैयार खीर को ठंडा करके फ्रिज में रखा जाता है और परोसते समय इसे केसर और बादाम से सजाया जाता है. गर्मियों में यह खीर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने का भी काम करती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें