जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नींबू के छिलके को कचरा समझकर ना फेकें, इसमें छिपा है सेहत का खजाना | जानिए इसके फायदे

बेकार समझ कर फेंक दिया जाने वाला छिलका नींबू के रस की तुलना में कई ज़्यादा गुणकारी है। इसमें विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन छिलकों को पानी में उबालकर या रात भर भिगोकर अगर इसका पानी पिया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए किसी संजीवनी की तरह काम करता है। आइए जानते नींबू के छिलके के फायदे।

नींबू के छिलके को कचरा समझकर ना फेकें, इसमें छिपा है सेहत का खजाना | जानिए इसके फायदे
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

हमारी रसोई में नींबू का इस्तेमाल खूब होता है। चाहे नींबू पानी बनाना हो, सैलड को चटपटा बनाना हो या फिर किसी खाने का स्वाद बढ़ाना हो, हम अक्सर खटास के लिए नींबू का रस निचोड़ लेते हैं। लेकिन रस निकालने के बाद नींबू के छिलकों को बेकार समझकर सीधा कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की जिन छिलकों को आप कचरा समझकर फेंक देते हैं, असल में वो सेहत के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद है?

जी हाँ, बेकार समझ कर फेंक दिया जाने वाला छिलका नींबू के रस की तुलना में कई ज़्यादा गुणकारी है। इसमें विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन छिलकों को पानी में उबालकर या रात भर भिगोकर अगर इसका पानी पिया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए किसी संजीवनी की तरह काम करता है। आइए जानते नींबू के छिलके के फायदे। 

इम्युनिटी करे मजबूत 

नींबू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को प्राकृतिक रूप से बूस्ट करता है। इसका सेवन करने से आपको मौसमी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है जिससे आप बार बार बीमार पड़ने से बचते हैं। 

पेट की समस्या के लिए रामबाण इलाज

Advertisement

पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी नींबू के छिलके का पानी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर और नेचुरल एंजाइम पेट को आसानी से साफ करने में मदद करते हैं। सुबह उठते ही खाली पेट इस पानी को पीएंगे तो कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। 

वजन घटाने में करता है मदद 

अगर आप उनमें से हैं जो वजन घटाने के लिए क्रैश डाइटिंग या सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं तो एक बार ये प्राकृतिक तरीका ज़रूर ट्राई करें। नींबू के छिलके का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस एक्टिव होता है। इसके अलावा ये भूख को भी नियंत्रण में रखता है जिससे आपको हर थोड़ी देर में कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

इससे शरीर होता है डिटॉक्स

Advertisement

इस पानी को पीने से किडनी और लिवर की सफाई होती है और ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं जिससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है। शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स के बाहर निकलते ही एनर्जी लेवल बढ़ जाता है और सुस्ती और थकान से राहत मिलती है। 

इसके अलावा नींबू के छिलके का पानी रोज़ पीने से आपकी त्वचा पर भी एक नेचुरल ग्लो आता है। चेहरे पर आने वाले दाग धब्बे या मुंहासों की समस्या भी कम होने लगती है। इस प्रकार सिर्फ नींबू का रस ही नहीं, इसका छिलका भी आपके सेहत को कई प्रकार के फायदे देता है। 

कैसे बनाएं नींबू के छिलकों का पानी?

Advertisement

नींबू के छिलके को अच्छे से साफ़ करें। अब बर्तन में 2 कप पानी लें। धोए हुए छिलकों को पानी में डालकर अच्छी तरह 10 से 15 मिनट तक उबलने दें। जब पानी अच्छे से उबाल जाए तब गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब इसे छान लें और इसमें शहद मिलाकर या बिना शहद के पी लें।

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें