Advertisement

Loading Ad...

Chocolate Day 2026: इस तरह से अपने पार्टनर को दें चॉकलेट, मत करना ये गलतियां, वरना सारा मूड बिगड़ जाएगा

चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट देने से काम नहीं चलेगा. आपका एक ग़लत चुनाव आपके पार्टनर का सारा मूड बिगाड़ सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि चॉकलेट डे पर किसी तरह की कोई दिक़्क़त ना हो और आपका पार्टनर भी ख़ुश हो जाएं तो कुछ बातों का जरुर ध्यान दें.

Loading Ad...

वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन की शुरुआत चॉकलेट डे से शुरु होती है, चॉकलेट डे जिंदगी में मिठास घोलने का दिन है. चॉकलेट डे पर क्या करने का सोच रहे हो, सुनने में आसान लगता है कि क्या करना है बस एक चॉकलेट ही तो देनी है. चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट देने से काम  नहीं चलेगा. आपका एक ग़लत चुनाव आपके पार्टनर का सारा मूड बिगाड़ सकता है. और फिर आप मना लेना अपना च़ॉकलेट डे. 

अगर आप भी चाहते हैं कि चॉकलेट डे पर किसी तरह की कोई दिक़्क़त ना हो और आपका पार्टनर भी ख़ुश हो जाएं तो कुछ बातों का जरुर ध्यान दें. 

Loading Ad...

पार्टनर की पसंदीदा चॉकलेट ही दें

Loading Ad...

चॉकलेट देते वक्त सबसे पहले इस बात का जरुर ध्यान दे की उनके कौनसी चॉकलेट पसंद है.  अगर वो हेल्थ कॉन्शियस हैं तो उन्हें डॉक चॉकलेट दें. अगर उन्हें क्लासिक मीठा पसंद है तो मिल्क चॉकलेट दें. आप उनके पसंद के हिसाब से ही चॉकलेट खरीदें और अपने पार्टनर को दें. 

Loading Ad...

कस्टमाइज्ड पैकिंग का जरुर ध्यान रखें

नॉर्मल पैकेट वाली चॉकलेट लेने से बचें, उसकी बजाय के एक सुंदर का बॉक्स से. आजकल चॉकलेट पर नाम लिखवाने या फोटो लगवाना काफी ट्रेंड में है, थोड़ा नए ट्रेंड को फॉलो करें, जो इसे और भी ज्यादा ख़ास और स्पेशल बना देगा. 

Loading Ad...

चॉकलेट बुके 

अगर आप नॉर्मल च़ॉकलेट के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं, तो पार्टनर को चॉकलेट का बुके बनाकर दें. ये दिखने में तो अच्छा लगेगा ही, साथ ही आपको और आपके पार्टनर को थोड़ी क्लाई और ग्रेंड फ़ीलिंग आएगी. 

Loading Ad...

मैसेज या नोट भी जरुर दें

चॉकलेट डे को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अपने पार्टनर के लिए एक छोटा सा नोट लिखें. अगर आप चॉकलेट के साथ एक नोट लिखकर उसपर अपनी फ़ीलिंग एक्सप्रेस करेंगे तो आपके पार्टनर को काफी अच्छा फ़ील होगा. साथ ही उनका मूड भी रोमांटिक हो जाएगा. 

Loading Ad...

मंडे ब्लूज करें दूर

इस बार चॉकलेट डे 9 फरवरी यानि सोमवार के दिन पड़ रहा है. वॉर्किंग डे होने के कारण आप अपने पार्टनर को उनके ऑफ़िस या घर पर चॉकलेट भिजवा सकते हैं. सरप्राइज़ डिलीवरी करवाना एक शानदार आइडिया साबित हो सकता है, ताकि आपके पार्टनर का मंडे ब्लूज दूर हो जाए. पार्टनर को इस तरह से सरप्राइज़ कर उन्हें Impress करने का ये अच्छा तरीका है. 

Loading Ad...

ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं ये सारा खेल

चॉकलेट देते वक्त ध्यान रखें की वो एक्सपायरी ना हो. इसलिए डेट जरुर चेक करें. ये भी ध्यान रखें की चॉकलेट ऐसी ना हो, जिससे आपके पॉर्टनर को एलर्जी होती हो. देखकर ही चॉकलेट खरीदें. पैसे बचाने के टक्कर में सस्ती और लोकस क्वालिटी वाली चॉकलेट ना खरीदें. वरना ये आपके इंप्रेशन को ख़राब कर सकता है. पिघली हुई या  ख़राब खराब शेप वाली चॉकलेट आपका प्रेजेंटेशन बिगाड़ सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...