Advertisement

Loading Ad...

ब्राउन राइस या व्हाइट राइस, वजन घटाने से डायबिटीज़ कंट्रोल करने तक, जानें कौन सा चावल है आपकी सेहत के लिए बेहतर?

आमतौर पर लोग सफेद चावल (व्हाइट राइस) या भूरे चावल (ब्राउन राइस) खाते हैं, लेकिन कुछ लोग इस चीज को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनकी सेहत के लिए कौन सा चावल बेहतर रहेगा.

Loading Ad...

भारत में लोगों की थाली में चावल का होना आम बात है, क्योंकि यह सालों से यहां के लोगों की डाइट का अहम हिस्सा है.. कई राज्यों में लोग दिन की शुरुआत और समापन दोनों समय चावल या चावल से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर लोग सफेद चावल (व्हाइट राइस) या भूरे चावल (ब्राउन राइस) खाते हैं, लेकिन कुछ लोग इस चीज को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनकी सेहत के लिए कौन सा चावल बेहतर रहेगा

ब्राउन राइस या व्हाइट राइस में क्या फर्क है?

Loading Ad...

असल में, सफेद चावल (व्हाइट राइस) और भूरे चावल (ब्राउन राइस) में फर्क प्रोसेसिंग का है. ब्राउन राइस अनपॉलिश्ड चावल होते हैं, यानी इनके ऊपर की परतें हटाई नहीं जाती. इसके कारण इनमें ज्यादा पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. वहीं, व्हाइट राइस पॉलिश्ड होता है और इसकी बाहरी परतें हटा दी जाती हैं. इससे यह सफेद और नरम बन जाता है, लेकिन पोषण की बड़ी मात्रा खत्म हो जाती है. 

Loading Ad...

वजन घटाने के लिए फायदेमंद हैं ब्राउन राइस

Loading Ad...

ब्राउन राइस में फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है. साथ ही, ब्राउन राइस ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. अगर आप शुगर कंट्रोल या वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर हो सकता है. 

ब्लड शुगर को बढ़ता है व्हाइट राइस

Loading Ad...

व्हाइट राइस जल्दी पच जाता है और हल्का स्वाद देता है, इसलिए जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है या जिन्हें जल्दी एनर्जी चाहिए, उनके लिए यह ठीक रहता है. लेकिन ध्यान रहे, यह ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ा सकता है और पोषण की मात्रा ब्राउन राइस की तुलना में कम होती है. 

ये लोग नहीं खा सकते ब्राउन राइस

Loading Ad...

हालांकि, हर चीज की तरह ब्राउन राइस भी सबके लिए सही नहीं है. इसमें फाइटेट्स होते हैं, जो कुछ मिनरल्स के अवशोषण को रोक सकते हैं. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें इसकी फाइबर की मात्रा परेशान कर सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...