जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीरियड्स के दौरान पेट और कमर दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फायदा

अगर आप भी मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर के दर्द से परेशान रहती हैं, तो इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं.

पीरियड्स के दौरान पेट और कमर दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फायदा
Advertisement

मासिक धर्म के दौरान कई महिलाओं में पेट और कमर में दर्द एक आम समस्या है, जिसे डिस्मेनोरिया कहते हैं. यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो जाता है कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना सबसे अच्छा तरीका होता है, ताकि बिना दवाइयों के आराम मिल सके. अगर आप भी मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर के दर्द से परेशान रहती हैं, तो इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं. 

लहसुन की चटनी

Advertisement

सबसे पहला उपाय है लहसुन की चटनी. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं. आप सुबह खाली पेट एक चम्मच लहसुन की चटनी ले सकती हैं, इससे पेट में ऐंठन और सूजन कम होती है. यह तरीका लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है और कई महिलाओं को फायदा भी मिला है. 

एलोवेरा जेल

Advertisement

दूसरा उपाय है एलोवेरा जेल का सेवन. मासिक धर्म शुरू होने से लगभग पांच दिन पहले रोजाना सुबह 15-20 ग्राम एलोवेरा जेल खाने से पेट की ऐंठन और मिजाज में बदलाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.  एलोवेरा पेट की गड़बड़ी को भी कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है.

पानी की थैली का इस्तेमाल

तीसरा तरीका है गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल करना. यह सबसे आसान और तुरंत राहत देने वाला उपाय है. अपने कमर या पेट पर गर्म पानी की थैली रखने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है और दर्द कुछ ही मिनटों में कम महसूस होने लगता है. इसे रोजाना 10-15 मिनट तक करने से काफी फायदा होता है.

Advertisement

मसाले और बीजों का मिश्रण

चौथा उपाय है मसाले और बीजों का मिश्रण.  एक चम्मच (लगभग 5 ग्राम) मिश्रण जिसमें बराबर मात्रा में भुने हुए मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ के बीज हों, इसे दूध, छाछ या गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लेना बहुत फायदेमंद होता है.  यह पेट के ऐंठन को कम करता है और मसल्स को रिलैक्स करता है. 

Advertisement

आराम, योग और मेडिटेशन

पांचवां और सबसे जरूरी उपाय है पर्याप्त आराम, योग और मेडिटेशन. मासिक धर्म के दौरान शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. हल्की-फुल्की योगाभ्यास और मेडिटेशन करने से दर्द कम होता है और मानसिक रूप से भी राहत मिलती है. यह उपाय सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है. 

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें