Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

क्या आप भी बीपी चेक करते समय कर रहे हैं ये गलती? रखें इन बातों का ध्यान

बीपी को नियंत्रण में रखने के लिए उसे हर कुछ समय पर चेक करते रहना बेहद जरूरी है। अगर आप घर पर ही अपना बीपी चेक कर रहे हैं तो अक्सर अनजाने में कुछ सामान्य गलतियां होना आम बात है, जिससे गलत रीडिंग आने के चान्सेस रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ बातें जिनका ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको बिलकुल सटीक रीडिंग मिले।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक ऐसी गंभीर समस्या है जो वैसे तो कोई शुरूआती लक्षण नहीं दिखाती लेकिन शरीर के अंदर धीरे-धीरे बढ़ती रहती है। इसी वजह से ज़्यादातर लोग लंबे समय तक इससे अनजान रहते हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसा ना करने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी कम होना और डिमेंशिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 

बीपी को नियंत्रण में रखने के लिए उसे हर कुछ समय पर चेक करते रहना बेहद जरूरी है। अगर आप घर पर ही अपना बीपी चेक कर रहे हैं तो अक्सर अनजाने में कुछ सामान्य गलतियां होना आम बात है, जिससे गलत रीडिंग आने के चान्सेस रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ बातें जिनका ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको बिलकुल सटीक रीडिंग मिले। 

सही तरीके से बैठना है ज़रूरी 

Loading Ad...

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि बीपी मापते समय सबसे पहले सही तरीके से बैठना जरूरी है। कुर्सी पर बैठें और अपनी पीठ को अच्छी तरह सहारा दें। दोनों पैर जमीन पर सीधे रखें और पैरों को क्रॉस करके न बैठें। जिस हाथ में बीपी कफ लगाया जा रहा है, उसे किसी टेबल या सपोर्ट पर आराम से रखें। हाथ की स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि कफ दिल के स्तर पर रहे।

Loading Ad...

कम से कम 5 मिनट का आराम

बीपी चेक करने से पहले कम से कम 5 मिनट आराम करना चाहिए। जल्दबाजी में या चलते-फिरते तुरंत बीपी नापने से रीडिंग प्रभावित हो सकती है। इसी तरह जांच के दौरान बात करने से भी बचना चाहिए। अगर एक से ज्यादा रीडिंग ली जा रही है, तो माप के बीच भी शांत रहें और बातचीत न करें।

Loading Ad...

जांच से कम से कम 30 मिनट पहले ना करें ये चीज़ें 

ब्लड प्रेशर की सही रीडिंग के लिए यह भी जरूरी है कि जांच से कम से कम 30 मिनट पहले एक्सरसाइज, चाय-कॉफी और धूम्रपान से बचें। इन चीजों का असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है और रीडिंग सामान्य से अलग आ सकती है।

सही कफ चुनना जरूरी

Loading Ad...

एक और आम गलती है गलत आकार का कफ इस्तेमाल करना। बीपी मशीन के कफ अलग-अलग आकार में आते हैं, इसलिए व्यक्ति के ऊपरी बांह के अनुसार सही कफ चुनना जरूरी है। कफ इतना बड़ा होना चाहिए कि उसकी लंबाई बांह की परिधि की कम से कम 80 प्रतिशत और चौड़ाई कम से कम 40 प्रतिशत हो।

नंगे हाथ या कपड़ों की बहुत पतली परत के ऊपर लगाएं कफ 

कफ को नंगे हाथ या कपड़ों की बहुत पतली परत के ऊपर लगाया जा सकता है। कपड़े को मोड़कर उसके ऊपर कफ लगाने से बचें, क्योंकि इससे रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

Loading Ad...

बीपी की रीडिंग लेते समय मशीन पर दिखाई देने वाली सटीक संख्या दर्ज करें और उसे अपनी सुविधा के लिए ऊपर-नीचे करके राउंड न करें। 18 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...