Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Zee Cine Awards 2025 Winner List: कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, श्रद्धा कपूर ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, स्त्री 2 रही बेस्ट फिल्म!
जी सिने अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स का ऐलान हो गया है, इस बार कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं श्रद्धा कपूर ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने वाम किया है. वहीं स्त्री 2 बेस्ट फिल्म रही है. चलिए दिखाते हैं आपको कौन-कौन सी हस्तियां जी सिने अवॉर्ड्स अपने नाम करने में कामयाब रहीं हैं.
Advertisement
Loading Ad...
हर साल जी सिने अवॉर्ड्स का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है. सालों से ये अवॉर्ड लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है, हालांकि, इस बार का जी सिने अवॉर्ड्स काफी ख़ास होने वाला है. अब हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आख़िर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किसे मिला और कौन बनी बेस्ट एक्ट्रेस. वहीं किसके हाथ लगी बेस्ट फिल्म की ट्रॉफी, कौन रहा बेस्ट डायरेक्टर. तो चलिए बताते हैं आपको कि कौन-कौन सी हस्तियां जी सिने अवॉर्ड्स को अपने नाम करने में कामयाब रहीं हैं.
जी सिने अवॉर्ड्स 2025 विनर्स लिस्ट!
बेस्ट वीएफएक्स: मुंज्या
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: अमर सिंह चमकीला
एक्सपर्ट कॉस्टयूम डिजाइन: दर्शन झालान, लापता लेडीज
बेस्ट एक्शन: परवेज़ शेख, किल
बेस्ट एडिटिंग: आरती बजाज, अमर सिंह चमकीला
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: संदीप शिरोडकर, भूल भुलैया 3
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठक्कर, धारा 370
बेस्ट लिरिक्स: इरशाद कामिल, मैनु विदा करो, अमर सिंह चमकीला
बेस्ट म्युजिक : स्त्री 2 के लिए सचिन-जिगर
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मधुबंती बागची, आज की रात, स्त्री 2
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल ): अरिजीत सिंह, संजनी, लापता लेडीज
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल, लापता लेडीज़
बेस्ट डेब्यू (मेल ):अभय वर्मा, मुंज्या और लक्ष्य, किल
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल: जयदीप अहलावा, महाराज
बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल (फीमेल): कृति सेनन, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल (मेल): अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी, स्त्री 2
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): रवि किशन, लापता लेडीज़
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): माधुरी दीक्षित, भूल भुलैया 3
ज़ी5 बेस्ट एक्टर (मेल): विक्रांत मैसी, सेक्टर 36
ज़ी5 आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन यूथ टेलेंट : शारवरी
बेस्ट एक्टर (मेल): विक्रांत मैसी, सेक्टर 36 और कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन
व्यूअर्स चॉइस बेस्ट सॉन्ग: आज की रात, स्त्री 2
व्यूअर्स चॉइस बेस्ट डायरेक्टर: अमर कौशिक, स्त्री 2 और किरण राव, लापता लेडीज़
व्यूअर्स चॉइस बेस्ट फिल्म: स्त्री 2
व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल ): कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 3
भूल भुलैया 3 के लिए एक्टर्स (फीमेल): श्रद्धा कपूर, स्त्री 2
जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में परफॉर्म करेंगे ये स्टार्स!
बता दें कि इस बार जी सिने अवॉर्ड्स में कई बड़ी बड़ी हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं, बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना, अनन्या पांडे, तमन्ना भाटिया, समेत कई स्टार्स धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे. जी सिने अवॉर्ड्स में लापता लेडीज़ और स्त्री 2 का जलवा रहा है. वहीं कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे हैं.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...