Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

YRKKH New Entry: शो में धीरज धूपर नहीं, ये एक्टर करेगा धांसू एंट्री, अभिरा संग करेगा रोमांस, चिढ़ जाएगा अरमान!

शो में राहुल शर्मा का किरदार अभिरा के इर्द-गिर्द ही घूमने वाला है, वो जल्द ही शो कास्ट को ज्वॉइन करेंगे. शो में राहुल को अभिरा के लव इंटरेस्ट के रोल में दिखाया जाएगा. अरमान के छोड़ने के बाद अभिरा पूरी तरह से टूट गई है, ऐसे में अभिरा को संभालने के लिए शो में राहुल शर्मा को लाया जा रहा है.

Loading Ad...
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबसे 7 साल का लीप आ गया है उसके बाद से ही शो में कई बदलाव आ गए हैं, यूं कहे इसकी कहानी पूरी तरह से बदल गई है. 

शो में होगी इस नए एक्टर की एंट्री!

बता दें कि शो में लीप आने के बाद कई नए लोगों की एंट्री हो गई है, वहीं कुछ पूराने किरदारों की शो से छुट्टी हो गई है. दरअसल शो में जल्द ही टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर की एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए पहले धीरज धूपर का नाम सामने आया था. 

कुंडली भाग्य जैसे शो के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले धीरज धूपर को लेकर कहा जा रहा था कि वो राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. लेकिन अब शो से नए एक्टर का नाम जुड़ गया है. कहा जा रहा है कि शो में टीवी एक्टर राहुल शर्मा की एंट्री हो गई है. जो कि सतरंगी ससुराल, काल भैरव रहस्य, कैसा ये रिश्ता अंजाना में दिखाई दे चुके हैं. 

अभिरा संग रोमांस करेंगे राहुल शर्मा!

बताया जा रहा है की शो में राहुल शर्मा का किरदार अभिरा के इर्द-गिर्द ही घुमने वाला है, वो जल्द ही शो की कास्ट को ज्वॉइन करेंगे. शो में राहुल को अभिरा के लव इंटरेस्ट के रोल में दिखाया जाएगा. अरमान के छोड़ने  के बाद अभिरा पूरी तरह से टूट गई है, ऐसे में अभिरा को संभालने के लिए शो में राहुल शर्मा को लाया जा रहा है. बता दें कि राहुल की फैंस के बीच काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से शो की टीआरपी पर भी अच्छा सर पड़ सकता है. 

शो में अभिरा की सौतन की भी एंट्री होने है. टीवी एक्ट्रेस रूहीन अली खान अरमान की गर्लफ़्रेंड के तौर पर एंट्री कर चुकी हैं. वहीं पूकी भी 7 साल की हो जाएगी. जिसका किरदार उर्वा रूमानी निभा रही हैं. 

शो से इन किरदारों की हुई छुट्टी!

शो से कई पुराने किरदारों की छुट्टी हो जाएगी. रूही का किरदार निभाने वालीं गर्विता सधवानी भी शो में नहीं दिखाई दे रही हैं. लीप के बाद वो शो में वैम्प के तौर पर काम करना नहीं चाहती थी, ऐसे में कहा जा रहा है की मेकर्स ने उनका रोल ही खत्म कर दिया है. इतना ही नहीं शो से अबीर का किरदार निभाने वाले मोहित परमार की भी छुट्टी हो गई है, इतना ही नहीं लीप के बाद चारू भी शो में नहीं दिख रही हैं. 

गरीबी में गुजारा कर रही अभिरा!
शो में लीप के बाद अभिरा, विद्या और कावेरी पोद्दार चॉल में रह रहे हैं, जहां अभिरा ने फिर से अपनी वकालत शुरू कर दी है, तो विद्या और कावेरी साड़ियां बेचने का बिज़नेस कर रही हैं. फ़िलहाल तीनों गरीबी में गुजारा करती दिखाई दे रही हैं. वहीं अरमान अपने बेटी पूकी के साथ अलग रह रहा है. है. वो एक आरजे बन गया है. अभिरा और अरमान की राहें हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गई हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की शो में अभिरा,  पूकी और अरमान एक होते हैं या नहीं. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...